फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition creating confusion in country on CAA NPR, Congress abusing Hindus, Says BJP

कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर सरकार बनाती है और हिंदुओं को गाली देती है: भाजपा

Wed, 22 Jan 2020 01:22 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 22 Jan 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Opposition creating confusion in country on CAA NPR, Congress abusing Hindus, Says BJP
संबित पात्रा - फोटो : BJP Twitter

भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर महाराष्ट्र में सरकार बनाती है और हिंदुओं को गाली देती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सीएए-एनपीआर पर देश में भ्रम का माहौल बना रहा है। इसमें खासतौर पर कांग्रेस पार्टी है। इस विरोध की आड़ में उन्होंने हिन्दुओं को गाली देने का काम किया है।

विज्ञापन


पात्रा ने कहा कि दो दिन पहले अशोक चव्हाण ने एक सभा में कहा कि हमने मुसलमान भाईयों के कहने पर महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाई है। मुस्लिमों का कहना था कि भाजपा हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है, इसलिए हमने शिवसेना के साथ सरकार बनाई। इसका एक ही निचोड़ है कि कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर ही सरकार बनाती है, किसी और धर्म के लोगों को ध्यान में रखकर नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ मुसलमानों का वोट पाने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करती है, लेकिन मुसलमानों का कभी कोई भला नहीं करती है। अब से कांग्रेस को इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं बल्कि मुस्लिम लीग कांग्रेस कहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरुद्दीन औवेसी पर साधा निशाना
संबित पात्रा ने कहा कि कल अकबरुद्दीन औवेसी ने कहा कि मुसलमानों ने 800 वर्ष तक इस मुल्क में हुक्मरानी और जांबाजी की है। मेरे आबा और जात ने इस मुल्क को कुतुबमीनार, चार मिनार, जामा मस्जिद दिया है। लाल किला भी मेरे आबा और दादा ने बनाया, तेरे बाप ने क्या बनाया है? ये सवाल किससे था?

पात्रा ने कहा कि हमारे दादा-परदादा ने इस देश को सहिष्णु, विराट, क्षमतावान, गरिमावान बनाया और आप लोग ऐसी भाषा का उपयोग करते हैं।

कांग्रेस हिंदुओं का अपमान करती है: पात्रा
संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से हिंदुओं का अपमान करती आई है। उन्होंने कांग्रेस के कई नेताओं के बयान का उल्लेख भी किया।

  • 16 मई 2017 को कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में भगवान राम की तुलना तीन तलाक और हलाला से करते हैं। 
  • 17 मई 2017 यूथ कांग्रेस के एक नेता केरल में गाय की हत्या करते हैं और सार्वजनिक रूप से गौ मांस की भक्षण करते हैं।
  • 2016-17 में राहुल गांधी जेएनयू जाते हैं और वहां देश विरोधी नारे लगते हैं।
  • 11 जुलाई 2018 को राहुल गांधी ने साफ कहा कि हां कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है।
  • नौ जुलाई 2018 को कांग्रेस के जेड ए खान कहते हैं कि देश के हर जिले में शरिया कोर्ट की वकालत होनी चाहिए।
  • 2008 में समझौता एक्सप्रेस विस्फोट में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हिंदू आंतकवाद पर उंगली उठाई।
  • 2006 में मनमोहन सिंह ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।
  • 2004 में सोनिया जी ने कांची कामकोटि के शंकराचार्य को गिरफ्तार कराया।

जानिए क्या कहा था अशोक चह्वाण ने

महाराष्ट्र के मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वह कथित रूप से यह कहते नजर आ रहे हैं कि उनकी पार्टी शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार में मुस्लिम समुदाय के जोर देने पर शामिल हुई जिससे भाजपा को सत्ता में वापस आने से रोका जा सके।

लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री ने कथित रूप से यह टिप्पणी हाल ही में प्रदेश के मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हाल में आयोजित एक रैली में की।

चव्हाण ने हिंदी में कहा कि राज्य में हमारी (गठबंधन) सरकार है। कांग्रेस ने सरकार में शामिल होने का फैसला इसलिये किया ताकि राज्य को बीते पांच साल (जब भाजपा सत्ता में थी) में हुए नुकसान (के दोहराव) से बचाया जा सके। हमारे मुस्लिम भाइयों ने भी जोर दिया कि हम सबसे बड़े दुश्मन भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए सरकार में शामिल हों।

प्रदेश में दिसंबर 2008 से नवंबर 2010 तक मुख्यमंत्री रह चुके चव्हाण ने यह भी कहा कि जब तक मौजूदा सरकार प्रदेश में है तब तक यहां संशोधित नागरिकता कानून लागू नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed