फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajpath ›   Opposition asked questions on unemployment in Lok Sabha targeting government

लोकसभा में विपक्ष : 'एमबीए पास को खलासी की नौकरी, गणित से एमएससी कर लगा रहे झाड़ू'

Tue, 17 Mar 2020 02:37 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 17 Mar 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
Opposition asked questions on unemployment in Lok Sabha targeting government
द्रमुक सांसद ए राजा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

देश में रोजगार की दशा को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए द्रमुक सांसद ए राजा ने सोमवार को लोकसभा में कहा, यहां एमबीए करने के बाद रेलवे में खलासी की नौकरी मिल रही है। वहीं गणित से एमएससी कर चुके व्यक्ति को मद्रास नगर निगम में सफाईकर्मी बनकर झाड़ू लगानी पड़ रही है। उन्होंने पूछा, सरकार इस ओर ध्यान कब देगी और देश में रोजगार बढ़ाने के लिए कदम कब उठाएगी। सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन


देश में पंजीकृत बेरोजगारों की बढ़ती संख्या से जुड़ा पूरक प्रश्न पूछते हुए राजा ने कहा, बेरोजगारी की हालत बदतर है। यहां उच्चशिक्षा प्राप्त व्यक्ति नगर निगम में झाड़ू लगाने को मजबूर है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री हासिल करने वाले को रेलवे में खलासी का काम करना पड़ रहा है। डी राजा के इस सवाल पर श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने दावा किया कि एनडीए सरकार में लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिला है और इसके साथ ही यह सरकार लोगों को रोजगार देने के लायक बनाने की दिशा में काम कर रही है। 
विज्ञापन


एक अन्य पूरक प्रश्न पूछते हुए अदूर प्रकाश ने सरकार से बेरोजगारी की स्थिति पर श्वेत पत्र लाने की मांग की। इस पर गंगवार ने बताया कि 2015 में 4.35 करोड़, 2016 में 4.34 करोड़ और 2017 में 4.24 करोड़ लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे। हालांकि इसमें यह तय नहीं है कि इनमें कितने बेरोजगार हैं। इसके अलावा गंगवार ने कहा, सदस्य बेरोजगारी को लेकर जो आंकड़े चाहते हैं वो उन्हें उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed