फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition and government both parties want Rajya Sabha continue but, how

विपक्ष, सत्ता पक्ष दोनों चाहते हैं कि राज्यसभा चले लेकिन, कैसे

Thu, 02 Aug 2018 01:24 PM IST
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Aug 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
Opposition and government both parties want Rajya Sabha continue but, how
Rajya Sabha
राजनीतिक दलों की पंचायत है तो राजनीति होगी ही। राज्यसभा इस बार राजनीति की इसी उलझन में दो दिन से प्रश्नकाल के बाद स्थगित हो रही है। सदन में चर्चा नहीं हो पा रही है। विपक्ष राष्ट्रीय महत्व के कई ज्वलंत मुद्दे उठाना चाहता है। विपक्ष चाहता है कि राज्यसभा में सदन की कार्यवाही पूरे दिन चले। वहीं सत्ता पक्ष भी चाहता है कि सदन चले। दोनों पक्षों की मंशा के बाद भी राज्यसभा में गतिरोध बरकरार है। हालांकि आज दो अगस्त को इसका समाधान होने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन


दरअसल, सत्ता पक्ष चाहता है कि एनआरसी (असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण) के मुद्दे पर चल रही चर्चा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अपनी बात रखने का अवसर मिले। विपक्ष खासकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद शाह को यह अवसर नहीं देना चाहते। शाह के वक्तव्य को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष अड़े हैं। इसके चलते इस चर्चा पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का जवाब भी नहीं हो पा रहा है। माना जा रहा है कि आज इसका हल निकल सकता है।
विज्ञापन


विपक्ष भी मुद्दे को ज्यादा खींचने के पक्ष में नहीं है। राज्यसभा में विपक्ष का बहुमत है, इसलिए वह सदन की कार्यवाही चलने देने के पक्ष में ताकि मॉब लिंचिंग, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, अर्थव्यवस्था समेत तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरा जा सके। ऐसे में प्रश्नकाल के बाद राज्यसभा में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सकती है। माना जा रहा है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदन में फ्लोर प्रबंधक आज इसका समाधान निकाल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed