फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition alliance will rebuild idea of India in Manipur: Rahul hits back at PM

Rahul Gandhi: ‘आप जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं’, राहुल का PM मोदी पर पलटवार, मणिपुर मुद्दे पर भी घेरा

Tue, 25 Jul 2023 02:40 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 25 Jul 2023 02:40 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के नए नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस (INDIA) पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि सिर्फ इंडिया नाम रखने से इंडिया नहीं हो जाता। इसी पर कांग्रेस नेता ने पलटवार किया है।
 

विज्ञापन
Opposition alliance will rebuild idea of India in Manipur: Rahul hits back at PM
राहुल गांधी और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विपक्षी दलों के गठबंधन के नाम INDIA को लेकर तनातनी जारी है। विपक्षी गठबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है, संसद में जारी गतिरोध के बीच मंगलवार को भाजपा के संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नए नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस (INDIA) पर तंज कसा और कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी में भी इंडिया था और इंडियन मुजाहिदीन में भी इंडियन है, लेकिन सिर्फ इंडिया नाम रखने से इंडिया नहीं हो जाता। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से दिशाहीन है। 

विज्ञापन

राहुल का पलटवार

राहुल गांधी ने कहा कि आप हमें जो चाहें बुलाएं, पीएम मोदी, लेकिन हम INDIA हैं। हम मणिपुर को ठीक करने और हर महिला व बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे। हम वहां के सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग हथकंडों से नहीं होंगे गुमराह 

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्ष का आचरण ऐसा रहा है मानो उसने लंबे समय तक विपक्ष में रहने का फैसला कर लिया हो। भारतीय जनता पार्टी नेता रमेश बिधूड़ी ने भी पीएम का बयान दोहराया। उन्होंने कहा कि देश को बांटने की योजना रखने वालों के पास भी ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे नाम थे, लेकिन लोग इन हथकंडों से गुमराह नहीं होंगे। 

'चेहरे कुछ और सच्चाई कुछ और'

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमें अपने पीएम पर गर्व है। हम 2024 में सत्ता में वापस आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना  विदेशी नागरिकों ने की थी। आज लोग इंडियन मुजाहिदीन और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे नामों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये चेहरे कुछ दिखाते हैं और सच्चाई कुछ और है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed