नागरिकता कानून का विरोध भाजपा के लिए फायदेमंद, 'श्री 420' हारेंगे दिल्ली चुनाव: स्वामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता कानून पर छिड़े सियासी घमासान के बीच भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अगर विरोध जारी रहता है तो इसका फायदा चुनाव के दौरान भाजपा को मिलेगा।
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि ज्यादातर विपक्षी पार्टियां नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रही हैं। यह भाजपा को चुनाव में फायदा पहुंचाएगा। यदि यह विरोध जारी रहा तो 'श्री 420' दिल्ली विधानसभा चुनाव हार सकते हैं।
माना जा रहा है कि सुब्रमण्यम स्वामी ने इस ट्वीट के जरिए परोक्ष रूप से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। बता दें कि दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि मतगणना 11 फरवरी को होगी।
The more opposition parties oppose CAA , the better for BJP in elections. If these protests continue then Shree 420 may lose Delhi State elections
— Subramanian Swamy (@Swamy39) January 13, 2020
विक्टोरिया मेमोरियल का नाम बदलने की कर चुके हैं मांग
सुब्रमण्यम स्वामी ने इससे पहले कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल का नाम बदलने की मांग भी कर चुके हैं। स्वामी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि सरकार को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलने के बाद अब विक्टोरिया मेमोरियल का नाम बदलकर रानी झांसी स्मारक महल कर देना चाहिए। उन्होंने कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की घोषणा पर भी खुशी जाहिर की।
स्वामी ने ट्वीट में कहा कि रानी विक्टोरिया ने 1857 में झांसी की रानी के विद्रोह के बाद भारत पर कब्जा किया था और देश को 90 साल तक लूटा था। इसलिए उनके नाम पर मेमोरियल का नाम नहीं होना चाहिए।
I welcome Namo’s statement in Kolkata that History as we know should be reviewed. He should implement that statement by re- naming Victoria Memorial as Rani Jhansi Smarak Mahal. Queen Victoria took over India after the betrayal of Rani Jhani in 1857 and looted India for 90 years
— Subramanian Swamy (@Swamy39) January 12, 2020