फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oppn attacks CM Siddaramaiah after son’s video goes viral

Karnataka: CM सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के वायरल वीडियो पर हंगामा, विपक्ष ने की इस्तीफा देने की मांग

Thu, 16 Nov 2023 03:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 16 Nov 2023 03:23 PM IST
सार

पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस सरकार पर हमला कर कहा कि राज्य में बिना किसी डर के लोगों की पोस्टिंग के लिए कैश घोटाला किया जा रहा है। वीडियो इस बात का सबूत है।

विज्ञापन
Oppn attacks CM Siddaramaiah after son’s video goes viral
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के वायरल वीडियो पर पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने हमला किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक की राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें यतींद्र अपने पिता से फोन पर बात करते और उन्हें अपने द्वारा भेजी गई सूची पर काम करने के लिए कहते सुनाई दे रहे। वीडियो सामने आने पर कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री कर्नाटक में विपक्ष के निशाने पर हैं। 

विज्ञापन


कैश घोटाला किया जा रहा
यह वीडियो तब रिकॉर्ड किया गया, जब यतींद्र एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस सरकार पर हमला कर कहा कि राज्य में बिना किसी डर के लोगों की पोस्टिंग के लिए कैश घोटाला किया जा रहा है। वीडियो इस बात का सबूत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का जबरन वसूली का कारोबार खुलकर सामने आ गया है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम की सफाई
वहीं, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया पर लगे आरोपों पर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, 'भाजपा और जेडीएस के पास और कोई काम नहीं है। सीएम के पास 40 साल का अनुभव है, उन्हें यह सुनने की जरूरत नहीं है कि भाजपा और जेडीएस क्या कहते हैं। वे लोग हताश हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हम इस मुद्दे को नहीं छोड़ेंगे
कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा, 'हम इस मुद्दे को नहीं छोड़ेंगे, कर्नाटक में पहले कुछ सुशासन था, लेकिन इस सरकार के तहत पिछले पांच महीनों से क्या चल रहा है?'

एचडी कुमारस्वामी ने सीएम सिद्धारमैया पर हमला बोलते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के चैंपियन का असली चेहरा सड़कों पर खुलकर सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय को कलेक्शन किंग, पिता और कर्नाटक के कलेक्शन प्रिंस, उनके बेटे ने जबरन वसूली के केंद्र में बदल दिया है। वीडियो यह साबित करता है। मुख्यमंत्री और उनका बेटा सार्वजनिक कार्यक्रम में बिना किसी शर्म और हिचकिचाहट के ट्रांसफर माफिया चला रहे हैं और राज्य के सम्मान को बेच दिया है। उन्होंने कहा, 'अगर खुले आम भ्रष्टाचार किया जा रहा है, तो चार दीवारों के भीतर होने वाले भ्रष्टाचार का अनुपात क्या होगा?' 

कर्नाटक का सुपर सीएम?
यतींद्र का जिक्र करते हुए कुमारस्वामी ने कहा, 'यह व्यक्ति, जो फोन पर सीएम को चुनौती देता है और उनसे कहता है कि केवल उनकी सूची में शामिल व्यक्तियों के काम किए जाने चाहिए। क्या वह सीएम का बेटा है या कर्नाटक का सुपर सीएम है? या वह पोस्टिंग के लिए नकद मंत्री हैं? या वह जबरन वसूली मंत्री हैं?'

उन्होंने सवाल करते हुए कहा, 'सीएम सिद्धारमैया अब क्या कहेंगे, जिन्होंने पहले कहा था कि वह मेरे सवालों का जवाब नहीं देंगे? अब बताएं आपने और आपके बेटे ने कितने रुपयों में पोस्ट बेची हैं? आपका हिस्सा क्या है? ऑफिस में आपकी टीम की हिस्सेदारी कितनी है?' उन्होंने कहा, 'आप (मुख्यमंत्री सिद्धारमैया) दावा कर रहे हैं कि मैं जो कुछ भी कहता हूं वह झूठ है। सच्चाई लोगों के सामने आ गई है। वे तय करेंगे कि वीडियो सच है या फर्जी। अगर यह फर्जी है तो मुझे परिणाम भुगतने होंगे। अहिंदा आंदोलन के महान नेता होने के नाते आपको अपनी जबरन वसूली के वीडियो का जवाब देना चाहिए।' 


कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की। वहीं, घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री डॉक्टर जी परमेश्वर ने कहा कि उन्हें इस घटनाक्रम के बारे में कुछ भी नहीं पता है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि यतींद्र सिद्धारमैया के खिलाफ लगे आरोपों की गहन जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed