फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Sindoor: PM met members of all-party delegation that exposed PAK on terrorism abroad, know updates

All Party Delegation: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से आज मिलेंगे पीएम मोदी; शाम सात बजे यहां होगी बैठक

Tue, 10 Jun 2025 01:03 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 10 Jun 2025 01:03 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने और पहलगाम हमले के जवाब में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मंगलवार को मुलाकात करेंगे। 
 

विज्ञापन
Operation Sindoor: PM met members of all-party delegation that exposed PAK on terrorism abroad, know updates
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनियाभर के देशों की यात्रा करने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मंगलवार को मिलेंगे। सूत्रों ने इस बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात पीएम के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर शाम 7 बजे होगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक,विदेश में गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य प्रधानमंत्री के साथ अपनी प्रतिक्रिया साझा करेंगे। पूर्व सांसद और पूर्व राजनयिक भी इन प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा थे, जिन्होंने 33 विदेशी राजधानियों और यूरोपीय संघ का दौरा किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी भी पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के कार्यालय ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को बैठक के बारे में जानकारी दे दी है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के कुल 7 समूहों ने विभिन्न देशों की राजधानियों का दौरा किया और आतंकवाद के खिलाफ भारत की शून्य सहिष्णुता की नीति को सामने रखा। प्रतिनिधिमंडल में एनसीपी-एससीपी की सुप्रिया सुले, कांग्रेस के शशि थरूर, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जैसे 50 से अधिक विपक्षी सांसद, नेता और पूर्व राजदूत शामिल थे। इन लोगों ने 30 से अधिक देशों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडलों से मिल चुके विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर पहले ही प्रतिनिधिमंडलों से मिल चुके हैं और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत रुख से अवगत कराने में उनके प्रयासों की प्रशंसा की है। चार प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों ने किया, जिनमें भाजपा के दो, जद (यू) के एक और शिवसेना के एक सांसद शामिल थे। वहीं तीन प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व विपक्षी सांसदों ने किया, जिनमें कांग्रेस, द्रमुक और एनसीपी (एसपी) के एक-एक सांसद शामिल थे। 


ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर पोस्ट: 'प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन..', हाईकोर्ट ने पुणे की छात्रा का निष्कासन आदेश किया खारिज

प्रतिनिधिमंडलों ने विदेशों में दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे, जिसमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग विदेशों में भारतीय हितों की वकालत करने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों में शामिल हुए। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख पूर्व सांसदों में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आज़ाद और सलमान खुर्शीद शामिल थे।

ये भी पढ़ें: Defence Ministry: सेना की बढ़ेगी ताकत, जल्द मिलेगी 30000 करोड़ रुपये की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed