{"_id":"58449ea84f1c1b5222a86b5d","slug":"open-fire-at-bjp-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारी, घटना से सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारी, घटना से सांप्रदायिक तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 05 Dec 2016 04:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में रविवार रात साढ़े सात बजे यहीं के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता गोपाल कुमार को गोली मार दी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप उनके पड़ोसी केबल संचालक मौहम्मद गुड्डू पर है। उसने साथियों सहित हमला बोला था। फायरिंग के बाद ये लोग भाग निकले।
विज्ञापन
उधर घटना के बाद भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। दूसरी ओर से भी लोग आ गए। इसके चलते तनाव हो गया। एहतियातन मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
झगड़ा गुड्डू और गोपाल के भाइयों के बीच प्रकाश नगर में ही अंडे की ठेल पर हुआ था। दोनों रमेश की ठेल पर खड़े थे। तभी कुछ लोगों ने गुड्डू के भाई आसिफ से शिकायत की कि केबल नहीं आ रही है। इस पर ही झगड़ा हो गया। इसका पता चलने पर गुड्डू और गोपाल भी पहुंच गए। दोनों के साथ गई लोग थे।
विज्ञापन
आरोप है कि गुड्डू और उसके साथी हथियारों से लैस थे। इन्होंने वहां एक दुकान में तोड़फोड़ की। लोगों को पीटा। विरोध होने पर गुड्डू ने गोली चला दी। गोपाल के गाल पर लगकर गोली पार हो गई। वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
गोपाल के घायल होने का पता चलने पर भाजपा नेता पहुंच गए। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। गोपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोली मारने का आरोपी मौहम्मद गुड्डू दो बार जेल जा चुका है। एक महीना पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर आया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि वह दबंग किस्म का है। पुलिस ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है।