{"_id":"5b0b8baa4f1c1b896e8b5014","slug":"oommen-chandy-appointed-congress-in-charge-of-andhra-pradesh-replaces-digvijay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने दिग्विजय और सीपी जोशी से छीना प्रभार, चांडी और गोगोई पर जताया विश्वास","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने दिग्विजय और सीपी जोशी से छीना प्रभार, चांडी और गोगोई पर जताया विश्वास
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 May 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ओमन चांडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह को कांग्रेस महासचिव पद से हटाने के साथ ही आंध्र प्रदेश की जिम्मेदारी से भी मुक्त कर दिया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को इससे पहले ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव व गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना के प्रभारी पद से भी हटाया जा चुका है।
विज्ञापन
पार्टी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष ने दिग्विजय की जगह केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया है। गौरतलब है कि गोवा में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद वहां के प्रभारी रहते सरकार बनाने का दावा पेश न कर पाने के कारण दिग्विजय सिंह को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। वहां भाजपा ने सरकार बना ली थी।
विज्ञापन
राहुल ने इसके साथ ही एआईसीसी के महासचिव सीपी जोशी के स्थान पर गौरव गोगोई को पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार का प्रभारी बना दिया है। गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के पुत्र हैं। संगठन के महासचिव अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी दिग्विजय सिंह और सी पी जोशी के योगदान की प्रशंसा करती है। यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।
विज्ञापन