{"_id":"5f53f3b28ebc3e394a2ed119","slug":"only-tug-boats-made-in-india-will-run-at-major-ports","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख बंदरगाहों पर चलेगी सिर्फ भारत में बनी टगबोट: जहाजरानी मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रमुख बंदरगाहों पर चलेगी सिर्फ भारत में बनी टगबोट: जहाजरानी मंत्रालय
Sun, 06 Sep 2020 01:53 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मंडाविया
- फोटो : Twitter@Mansukh Mandavia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहाजरानी मंत्रालय ने देश के सभी प्रमुख बंदरगाहों को सिर्फ भारत में बनी टगबोट (जहाज को खींचने या धकेलने वाली नाव) खरीदने या किराये पर लेने का निर्देश दिया है। बंदरगाहों द्वारा सभी खरीद प्रक्रियाएं संशोधित मेक इन इंडिया आदेश के मुताबिक ही की जाएंगी। इसके पीछे सरकार का मकसद भारतीय पोत निर्माण उद्योग को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मंडाविया ने बताया, सरकार सभी पुराने शिपयार्ड को पुनर्जीवित करने और देश के शिप बिल्डिंग उद्योग को बढ़ावा देना चाहती है। इसके तहत भारतीय बंदरगाह संघ के प्रबंध निदेशक की अगुवाई में स्थायी समिति गठित करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
इसमें कोचीन शिप यार्ड लिमिटेड, शिपिंग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग और डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग के प्रतिनिधियों को भी शामिल करने का प्रस्ताव है। यह समिति पांच तरह की टगबोट के प्रकार को शॉर्टलिस्ट करेगी और एक मानक टग डिजाइन तैयार करेगी।
विज्ञापन