फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Only responded to media queries Sule on Ajit Pawar meetings with Amit Shah in Delhi

Maharashtra: ‘मैं यह सुनकर हैरान रह गई’, दिल्ली में अमित शाह-अजित पवार की बैठक पर सुप्रिया सुले की प्रतिक्रिया

Sat, 03 Aug 2024 07:48 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 03 Aug 2024 07:48 PM IST
सार

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान, अजित पवार ने बताया कि वे भेष बदलकर दिल्ली जाते थे। वे राकांपा-भाजपा के गठबंधन को लेकर अमित शाह से मुलाकात किया करते थे। इस पर सुप्रिया सुले ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Only responded to media queries Sule on Ajit Pawar meetings with Amit Shah in Delhi
सुप्रिया सुले और अजित पवार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले ने अजित पवार के हालिया बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, अजित पवार ने हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए भेष बदलकर दिल्ली जाने की खबरों का खंडन किया है। उन पर आरोप लगाया गया था कि जब वे महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता थे तो वे भेष बदलकर गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली गए थे। 

विज्ञापन


'मैं यह सुनकर हैरान रह गई'
सुप्रिया सुले ने कहा, ‘मैंने कभी भी किसी पर आरोप नहीं लगाए। मैं रचनात्मक राजनीति पर भरोसा करती हूं।’ सुले ने आगे कहा कि जब उन्होंने इस बारे में सुना कि नेता प्रतिपक्ष रहने के दौरान अजित पवार कम से कम दस बार दिल्ली गए थे, तो वे हैरान रह गईं। महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुले ने कहा, ‘जब दिल्ली में समाचार चैनलों ने मुझसे अजित पवार के दावों के बारे में पूछा तो मैं चौंक गई। मैंने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान डीजी ऐप पर चेहरे की पहचान को आधार से मिलाने का मुद्दा उठाया। हालांकि, मैंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया।’
विज्ञापन


अजित पवार के बारे लेकर क्या दावा किया गया?
दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान, अजित पवार ने बताया कि वे भेष बदलकर दिल्ली जाते थे और राकांपा-भाजपा के गठबंधन को लेकर अमित शाह से मुलाकात किया करते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अजित पवार ने कहा, ‘मैं दिल्ली में बैठकों में शामिल होने के लिए मास्क और टोपी पहनकर जाता था। इसके अलावा मैं हवाई यात्रा के लिए अपना नाम भी बदला था।’ इसे लेकर उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना और शरद पवार नीत राकांपा ने अजित पवार पर निशाना साधा है। उधर, अजित पवार का कहना है कि दिल्ली में उनके खिलाफ चल रहीं खबरें भ्रामक हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर में कहीं जाऊंगा तो खुले तौर पर जाऊंगा। मुझे किसी से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर मेरे खिलाफ किए जा रहे दावे सच साबित हुए, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन वझे पर साधा निशाना
सुप्रिया सुले ने मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वझे पर भी निशाना साधा। दरअसल, सचिन वझे ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और जयंत पाटिल पर आरोप लगाए हैं। अब सुप्रिया सुले ने सचिन वझे के आरोप लगाने के समय पर सवाल खड़े किए हैं। सचिन वझे के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रिया सुले ने कहा, ‘आरोप लगाने के समय को देखिए। जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियां हो रहीं हैं, तो इस तरह के आरोप कहां से आ रहे हैं? इससे पहले सचिन वझे ने अनिल देशमुख को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने बताया कि निजी सहायक (पीए) के माध्यम से अनिल देशमुख को पैसे जाता था। सचिन वाजे के इन दावों पर अनिल देशमुख ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सचिन वझे एक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति हैं और उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed