फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   only one general assembly seat in mizoram

इस प्रदेश में जनरल उम्मीदवारों के नाम है सिर्फ एक सीट, शेष आरक्षित

Tue, 23 Oct 2018 02:05 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
only one general assembly seat in mizoram
आइजॉल शहर की फाइल फोटो
आगामी दिनों में जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें मिजोरम एक है। साथ ही मिजोरम इनमें सबसे छोटा राज्य है जहां विधानसभा की 40 सीटें हैं। दिलचस्प बात ये है कि इन 40 सीटों में मात्र एक सीट ही जनरल है, शेष 39 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन


पिछले 10 साल से इस इकलौती जनरल सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। मिजोरम की जनसंख्या की बात करें तो 2011 की जनगणना के मुताबिक सूबे की आबादी करीब 11 लाख है, जो इसे देश का दूसरा सबसे कम जनसंख्या वाला प्रदेश बनाती है।
विज्ञापन


मिजोरम के 90 फीसदी इलाके में जंगल है और 95 फीसदी आबादी विभिन्न आदिवासी समूहों से ताल्लुक रखती है। मिजोरम की 39 सीटें आरक्षित होने के पीछे यही वजह है। आइजॉल में कुल 14 विधानसभा हैं, जिनमें इकलौती सामान्य सीट आइजॉल ईस्ट-1 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइजॉल ईस्ट-1 सीट हमेशा से सामान्य नहीं थी। 1989 से 2003 के बीच हुए चुनावों में जनरल सीट का दर्जा लंगलेई साउथ के पास था, जो लंगलेई जिले की विधानसभा सीट है। 2008 में यह दर्जा आइजॉल ईस्ट-1 के पास आ गया।


2008 के विधानसभा चुनाव में आइजॉल ईस्ट-1 पर कांग्रेस के आर. लल रिनावमा ने जीत हासिल की थी। 2013 में भी कांग्रेस ने रिनावमा पर भरोसा जताया और इन्होंने जीत हासिल की। नतीजतन रिनावमा को मिजोरम विधानसभा में उपसभापति बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed