फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Only 73 women judges in 670 judges of High Courts

उच्च न्यायालयों में 670 जजों में सिर्फ 73 महिला जज, सरकार ने संसदीय समिति को बताया

Sun, 13 Jan 2019 09:12 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 13 Jan 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Only 73 women judges in 670 judges of High Courts

देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में सेवारत 670 न्यायाधीशों में सिर्फ 73 महिला न्यायाधीश हैं। सरकार ने एक संसदीय कमेटी को यह जानकारी दी। सरकार ने इस बात का जिक्र किया कि 23 मार्च 2018 तक न्यायाधीशों की मंजूर संख्या 1,079 थी जबकि सिर्फ 670 न्यायाधीश ही देश के 24 उच्च न्यायालयों में नियुक्त थे। इस तरह 409 रिक्तियां थी। 

विज्ञापन


कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने कानून एवं कार्मिक मामलों से जुड़ी स्थायी समिति को बताया कि 23 मार्च 2018 तक विभिन्न उच्च न्यायालयों में 73 महिला न्यायाधीश सेवा दे रही थीं जो कार्य क्षमता का 10. 89 प्रतिशत है। 
विज्ञापन


महिलाओं और हाशिये पर मौजूद समुदायों के अपर्याप्त प्रतिनिधित्व पर चिंता जाहिर करते हुए मंत्रालय ने कहा कि केंद्र उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों से यह अनुरोध करता रहा है कि न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजे जाने के दौरान अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यक समुदायों तथा महिलाओं में से उपयुक्त उम्मीदवारों पर विचार करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने कहा, ‘‘उच्चतर न्यायपालिका में समाज के विभिन्न तबके का समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए यह किया जा रहा है।’’ हालांकि, केंद्र ने यह स्पष्ट किया है कि उच्च न्यायपालिका में आरक्षण के लिए अनुच्छेद 124 और 217 में संशोधन करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। 


साथ ही यह भी कहा गया है कि कमेटी को ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री/ राज्यपाल को दी गई छह महीने की समय सीमा न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज करने के लिए घटाई जा सकती है। गौरतलब है कि जिस वक्त यह रिपोर्ट तैयार की गई थी उस समय देश में 24 उच्च न्यायालय थे। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए अलग - अलग उच्च न्यायालय हो जाने के बाद इस साल एक जनवरी से इनकी संख्या बढ़ कर 25 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed