फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Only 100 get jab per day at each site, government Made Draft Of Standard Operating Procedure For Corona Vaccination In India

देश में कोरोना टीकाकरण: सरकार ने एसओपी जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

Sat, 12 Dec 2020 11:03 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 12 Dec 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Only 100 get jab per day at each site, government Made Draft Of Standard Operating Procedure For Corona Vaccination In India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सरकार देश में बड़े पैमाने पर कोरोना टीकाकरण की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए एक विस्तृत योजना पर काम शुरू कर दिया है। आमतौर पर होने वाले टीकाकरण के दौरान एक दिन में सैकड़ों लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जाती है, लेकिन कोरोना के टीकाकरण के दौरान ऐसा नहीं किया जाएगा। सरकार ने टीकाकरण की एसओपी जारी कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर एक दिन में सिर्फ 100 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। टीकाकरण अभियान के मद्देनजर सरकार सामुदायिक भवन और टेंट लगाने की व्यवस्था भी करेगी। टीकाकरण केंद्रों पर ज्यादा जगह की जरूरत होगी। 
विज्ञापन


टीकाकरण के बाद दुष्प्रभाव होने पर मरीज को डेडिकेटेड कोरोना अस्पताल में भर्ती करवाने की व्यवस्था की जाएगी। इन जानकारियों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसीजर (एसओपी) ड्राफ्ट के तौर पर राज्यों के साथ साझा किया है। एसओपी के मुताबिक, एक टीकाकरण केंद्र पर एक सुरक्षाकर्मी समेत पांच कर्मचारियों की तैनाती होगी। इसके अलावा, प्रतीक्षालय, टीकाकरण और निगरानी के लिए तीन कमरों की व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन लगवाने वाले हर एक व्यक्ति को अनिवार्य रूप से किसी भी तरह के विपरीत प्रभाव की आशंका के मद्देनजर 30 मिनट तक निगरानी में रखना होगा। अगर मरीज पर टीकाकरण का गंभीर प्रभाव पड़ता है तो उसे कोरोनाअस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।  अस्पताल का चुनाव राज्य करेंगे। 

मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने वाले टीकाकरण अधिकारियों में से एक डॉ रजनी एन ने कहा, टीकाकरण के लिए तीन कमरों का निर्णय सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वहीं, टीकाकरण कक्ष में एक समय केवल एक ही व्यक्ति प्रवेश करेगा। इसके अलावा प्रतीक्षा और निगरानी कक्ष में कई लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।


डॉ रजनी ने कहा कि सामाजिक दूरी के कारण कुछ सीमाएं हैं, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि हर घंटे केवल 13-14 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा, अभी यह निर्णय लिया गया है कि हर दिन 100 से अधिक लोगों का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed