{"_id":"5de9388e8ebc3e54d238e8fc","slug":"online-women-harassment-facebook-instagram-whatsapp-officials-appear-before-parliamentary-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अधिकारियों की संसदीय समिति के सामने पेशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अधिकारियों की संसदीय समिति के सामने पेशी
Thu, 05 Dec 2019 10:43 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सशक्तिकरण को लेकर उठा जा रहे कदमों के तहत फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के अधिकारी गुरुवार को संसद की स्थायी समिति के समक्ष पेश हुए। शीर्ष अधिकारियों की ये पेशी महिलाओं की ऑनलाइन प्रताड़ना का सामना किए जाने के मुद्दे पर संसदीय समिति के समक्ष हुई।
विज्ञापन
इन तीनों सोशल मीडिया कंपनियों के अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण पर संसद की स्थायी समिति के सामने एक प्रस्तुति भी दी। यह समिति साइबर सुरक्षा और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि फेसबुक ने अपने मौजूदा तंत्र का ब्यौरा साझा किया, जिसके जरिए महिलाएं साइबर प्रताड़ना और सोशल मीडिया पर मिलने वाली किसी भी तरह की साइबर धमकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन
समिति के सदस्यों ने सुझाव दिया कि सोशल मीडिया कंपनियां सरकार के साथ पूरी तरह से सहयोग करें और ऑनलाइन सतर्कता को और अधिक मजबूत करने में मदद करें। भाजपा सांसद हिना गावित की अध्यक्षता वाली स्थायी समिति को बुधवार को ट्विटर इंडिया के अधिकारियों ने अपने उन कदमों की जानकारी दी जो उसने साइबर धमकी और महिलाओं की प्रताड़ना से निपटने के लिए उठाए हैं।