{"_id":"6151e8b63a8691559a05590b","slug":"online-rummy-played-with-or-without-stakes-is-game-of-skill-says-kerala-hc","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल हाई कोर्ट का फैसला: ऑनलाइन रमी से हटाया प्रतिबंध, बताया कौशल भरा खेल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल हाई कोर्ट का फैसला: ऑनलाइन रमी से हटाया प्रतिबंध, बताया कौशल भरा खेल
Mon, 27 Sep 2021 09:22 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, कोच्चि
पीटीआई, कोच्चि
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 27 Sep 2021 09:22 PM IST
सार
अदालत ने कहा कि केरल सरकार की 23 फरवरी की अधिसूचना मनमानी, अवैध और ऐसी कंपनियों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
केरल हाईकोर्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल हाई कोर्ट का कहना है कि दांव के साथ या बिना दांव के खेला जाने वाला ऑनलाइन रमी गेम कौशल का खेल है। इसके साथ ही अदालत ने इस गेम पर राज्य सरकार के प्रतिबंध को हटाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
हाई कोर्ट ने कहा कि ऑनलाइन रमी गेम चाहे दांव के साथ या बिना दांव के खेला जाए, ये एक कौशल भरा खेल है। केरल हाई कोर्ट सोमवार को राज्य सरकार की उस अधिसूचना को रद्द कर दिया, जिसमें पैसे के लिए खेले जाने वाले इस ऑनलाइन गेम पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
कौशल भरे ऑनलाइन गेम को विकसित करने और पेश करने के व्यवसाय में लगी कई कंपनियों के लिए ये फैसला राहत के रूप में आया है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति टीआर रवि ने कहा कि केरल सरकार की 23 फरवरी की अधिसूचना मनमानी, अवैध और ऐसी कंपनियों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
हाई कोर्ट ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने पहले ही माना है कि रम्मी मात्र कौशल का खेल था और दांव के लिए खेलना या नहीं खेलना कभी भी यह पता लगाने का मानदंड नहीं हो सकता कि कोई खेल कौशल का खेल है या नहीं।
हाई कोर्ट ने कहा कि इसलिए, जिन कारणों से रमी को कौशल का खेल माना जाता था, उसी कारण से ऑनलाइन रमी भी कौशल का खेल है।
अदालत ने कहा कि ऑनलाइन रमी या तो दांव के साथ या बिना दांव के खेला जाना अभी भी कौशल का खेल बना हुआ है। बिना किसी अधिसूचना के भी गेम केरल गेमिंग अधिनियम के दायरे में आएगा और कौशल के खेल के तौर पर इसके तहत प्रदान की गई छूट का इसे लाभ मिलेगा।
हाई कोर्ट ने कहा कि चूंकि खेल जुआ या गेमिंग में नहीं आता है, गेम खेलने के लिए एक मंच प्रदान करना, जो एक तरह से व्यवसाय है, उसे कम नहीं किया जा सकता है। राज्य सरकार की अधिसूचना में दांव के लिए ऑनलाइन रमी खेलने पर प्रतिबंध लगाया गयाथा और ये संविधान के तहत उचित प्रतिबंध नहीं है।