{"_id":"5dffd7018ebc3e87e86b2289","slug":"online-platforms-like-whatsapp-are-not-cooperating-by-citing-encryption-says-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एनक्रिप्शन का हवाला देकर नहीं कर रहे सहयोग : सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
व्हाट्सएप जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एनक्रिप्शन का हवाला देकर नहीं कर रहे सहयोग : सरकार
Mon, 23 Dec 2019 02:20 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 23 Dec 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने कहा है कि व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म शुरू से अंत तक एनक्रिप्शन का हवाला देकर कानून लागू करने वाली एजेंसियों का सहयोग नहीं कर रहे। एनक्रिप्शन वह प्रक्रिया है, जिसमें किसी सूचना या संदेश को कोड में बदला जाता है और उस तक केवल अधिकृत व्यक्ति की ही पहुंच हो सकती है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर पोर्नोग्राफी और बच्चों पर उसके होने वाले प्रभाव के मामले को देखने वाली राज्यसभा की समिति को बताया कि यहां तक कि ये कानूनी आवेदन का भी सम्मान नहीं करते।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर मौजूद अश्लील सामग्री और उनका बच्चों सहित पूरे समाज पर पड़ने वाले प्रभाव के मद्देनजर चिंताजनक मुद्दे को देखते हुए इस माह के शुरू में सभापति एम वेंकैया नायडू ने राज्यसभा की एक तदर्थ समिति का गठन किया था। इसमें दस राजनीतिक दलों के 14 सदस्यों की कई बैठकें हो चुकी हैं।
विज्ञापन