फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›    Online Fraud: A fake link viral in the name of AMUL

ऑनलाइन ठगी: अमूल के नाम पर तेजी से फॉरवर्ड हो रहा लिंक, बच के रहिए नहीं तो लग जाएगा चूना

Tue, 12 Oct 2021 03:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 12 Oct 2021 03:03 PM IST
सार

अमूल का कहना कि उनके नाम पर एक स्पैम लिंक और फेक मैसेज भेजा जा रहा है। इस लिंक पर क्लिक न करें। कंपनी की ओर से ऐसा कोई कैंपेन नहीं चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
 Online Fraud: A fake link viral in the name of AMUL
amul

विस्तार

जितनी तेजी से इंडिया डिजिटल हो रहा है, उतनी ही तेजी से ऑनलाइन ठगी भी बढ़ रही है। आपके मोबाइल या मेल पर हर दिन न जाने कितने लिंक आते होंगे, जिसमें आपको कोई न कोई बड़ा ऑफर दिया जाता होगा। कुछ लोग तो इस तरह के मैसेज से बच जाते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो इन लिंक के जरिए ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही लिंक अमूल जैसी बड़ी और दिग्गज कंपनी के नाम पर भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन


क्या किया जा रहा दावा 
इस लिंक में दावा किया जा रहा है कि अमूल जैसी कंपनी अपने 75 साल पूरे होने पर ग्राहकों के लिए ऑफर लेकर आई है। इस लिंक के जरिए ग्राहकों से कुछ सवाल पूछे जा रहे हैं और सही जवाब देने पर उन्हें छह हजार रुपये का इनाम दिया जा रहा है। लिंक को क्लिक करते ही एक पेज खुलता है, जिसमें अमूल का बड़ा सा लोगो दिखाई देता है। नीचे लिखा है कि कुछ सवालों का जवाब दें और जीतें 6000 रुपए। 
विज्ञापन


चार जवाब के बाद शेयर करना होगा लिंक
सवालों को खोलते ही आपके पास एक के बाद एक करके चार सवाल आएंगे, जिनके उत्तर देने के बाद आपके पास एक नया टैब खुलेगा। इसमें आपको नौ बॉक्स दिखाई देंगे, जिसमें अगले सवाल का जवाब देने के लिए आपको किसी एक बॉक्स को टच करना होगा। इसके लिए आपको तीन ही मौके दिए जाएंगे। यहां यह भी शर्त रखी गई है कि इस लिंक को  आपको 20 दोस्तों या पांच वाट्सएप ग्रुप में भेजना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमूल ने दी सफाई
वायरल हो रहे लिंक पर अमूल ने अपनी सफाई दी है। अमूल का कहना कि उनके नाम पर एक स्पैम लिंक और फेक मैसेज भेजा जा रहा है। इस लिंक पर क्लिक न करें। कंपनी की ओर से ऐसा कोई कैंपेन नहीं चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed