ऑनलाइन भी देख सकते हैं मतदाता सूची में अपना नाम, जानिए कैसे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के भविष्य के लिए अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करना बहुत ही आवश्यक होता है। 2018 विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में अगर आप भी हिस्सा लेने वाले हैं तो एक बार मतदाता सूची में अपने नाम को जरूर देख लें।
मतदाता सूची में लगातार बदलाव होता रहता है और इस कारण अपने नाम को देखना आपका सही निर्णय होगा। मतदाता सूची में आप अपना नाम ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं।
जानिए इस प्रक्रिया के बारे में-
- सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के पेज पर जाएं।
- यहां आपके सामने मतदाता सूची में नाम देखने के दो विकल्प दिखाई देंगे। (http://electoralsearch.in/)
1- यदि आपको वोटर कार्ड नंबर नहीं पता तो पूरी जानकारी भरकर अपना नाम देखें। ( Search by Details)
2- यदि आपको वोटर कार्ड नंबर पता है तो ( Search by EPIC No)
- यदि आपके पास वोटर कार्ड नहीं हैं तो आप जानकारी भरने वाले फॉर्म ( Search by Details) का उपयोग करें।
- इस फॉर्म में आपको अपना नाम, पिता या पति का नाम, अपनी जन्मतिथि, राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी देनी होगी।
- इस जानकारी को भरने के बाद आप नीचे दिए गये कोड को भर दें।
- अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज होगा तो आपको नीचे मतदाता सूचना का एक लिंक दिया जायेगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मतदान केंद्र से संबंधित सभी जानकारियां आपको उपलब्ध होंगी।