फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Onion traders closed auction protesting against decision of Central Government.

Nashik: प्याज व्यापारियों ने अनिश्चितकाल तक बंद की नीलामी, केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन

Thu, 21 Sep 2023 01:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 21 Sep 2023 01:43 AM IST
सार

नासिक जिला प्याज व्यापारी संघ (एनडीओटीए) के एक पदाधिकारी ने बताया कि वे केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में हैं। दरअसल, केंद्र ने हाल ही में 31 दिसंबर तक प्याज पर निर्यात शुल्क 40 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया था।

विज्ञापन
Onion traders closed auction protesting against decision of Central Government.
कैसे करते हैं प्याज का रखरखाव - फोटो : iStock

विस्तार

नासिक जिले के कृषि उपज व्यापार समितियों ने नीलामी निलंबित कर दी है। व्यापारियों की नाराजगी इस बार सरकार के फैसले के कारण है। प्याज व्यापारियों का कहना है कि अनिश्चितकाल तक विरोध जारी रहेगा। विरोध के कारण आशंका है कि खाद्य पदार्थों की कमी हो सकती है और एक बार फिर कीमतों में बढ़ोत्तरी होगी।

विज्ञापन

नासिक जिला प्याज व्यापारी संघ (एनडीओटीए) के एक पदाधिकारी ने बताया कि वे केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में हैं। दरअसल, केंद्र ने हाल ही में 31 दिसंबर तक प्याज पर निर्यात शुल्क 40 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया था। हालांकि, प्रशासन हड़ताल के खिलाफ सख्त नजर आ रहा है। नासिक उप-रजिस्ट्रार ने सहकारी समितियों के खिलाफ बुधवार रात आदेश जारी किया है। आदेश में अधिकारी ने आदेशित किया है कि हड़ताली व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित या रद्द किए जाएं और 21 सितंबर को हुई घटना की रिपोर्ट सौंपे। इसके अलावा, महाराष्ट्र के विपणन मंत्री अब्दुल सत्तार ने भी प्याज की नीलामी बंद करने के फैसले को गलत ठहराया है।

विज्ञापन

फैसले के कारण किसानों को भी नुकसान
समिति के पदाधिकारी ने बताया कि निर्यात शुल्क बढ़ोतरी के फैसले का हमने विरोध किया है। हमने नासिक के सभी एपीएमसी में प्याज की नीलामी अनिश्चितकाल तक बंद करने का फैसला किया है। केंद्र के फैसले के कारण प्याज का निर्यात मुश्किल हो जाएगा। किसानों को भी इसके कारण भारी नुकसान झेलना पड़ जाएगा। हमने अपनी मांगों के समाधान के लिए सरकार को 19 सितंबर तक का वक्त दिया था। हमारी मांगे अभी तक पूरी नहीं हुई, जिस वजह से हमने बंद का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने आंदोलन स्थागित करने का किया आग्रह
सरकारी आदेश की मानें तो नासिक जिला प्याज व्यापारी संघ के अध्यक्ष खंडू देवरे ने 13 सितंबर को मंत्री अब्दुल सत्तार को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में चार मांगों का उल्लेख किया था। हालांकि, पत्र में किसी प्रकार की चेतावनी नहीं दी गई थी। समाधान के लिए और खंडू की मांगों पर चर्चा करने के लिए मंत्री ने 26 सितंबर को मार्केटिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की है। मंत्री ने व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे आंदोलन स्थगित कर दें और नीलामी प्रक्रिया शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed