फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Onion priced at Rs 47 a kg from abroad are being sold for Rs 120 kg in India

विदेश से आई 47 रुपये किलो वाली प्याज बिक रही 120 रुपये किलो, नहीं घटे दाम

Sat, 21 Dec 2019 04:32 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 21 Dec 2019 04:32 AM IST
विज्ञापन
Onion priced at Rs 47 a kg from abroad are being sold for Rs 120 kg in India
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आयातित प्याज के बाजार में पहुंच जाने के बावजूद कीमतें कम नहीं हो रही हैं। निजी कंपनियों और सरकारी कंपनी के आयात के बावजूद बाजार में प्याज 120 से 130 रुपये प्रति किलो पर बिक रहा है। कारोबारियों का कहना है कि प्याज की खुदरा कीमत में तभी कमी होगी, जबकि सरकारी कंपनी द्वारा आयातित प्याज बहुतायत में बाजार में आएगी।

विज्ञापन


भारतीय सीमा शुल्क विभाग के जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह में तैनात एक अधिकारी के मुताबिक वहां बीते 11 नवंबर से ही आयातित प्याज का जहाज आना शुरू हो गया है। शुरुआत में निजी कंपनियों के प्याज आये, जिसकी लैंडेड प्राइस 375 डॉलर प्रति टन थी।
विज्ञापन


इसके कुछ दिनों बाद जो प्याज का कंसाइनमेंट आया, उसकी लैंडेड प्राइस 400 डॉलर प्रति टन थी। इस समय वित्त मंत्रालय ने आयातित वस्तुओं के लिए अमेरिकी डॉलर का विनिमय दर 72.20 रुपये तय किया हुआ है। इस हिसाब से 375 डॉलर पर आयातित प्याज की कीमत 27.15 रुपये प्रति किलो पड़ी जबकि 400 डॉलर वाले प्याज की कीत 28.40 रुपये प्रति किलो।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएमटीसी का प्याज महंगा
इन दिनों सरकारी कंपनी एमएमटीसी के प्याज का कंसाइनमेंट भी जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह पर आना शुरू हो गया है। शुरू में इसके प्याज की लैंडिंग प्राइस 600 डॉलर प्रति टन थी जो अब बढ़कर 654 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गया है।

600 डॉलर पर आई प्याज की प्रति किलो कीमत 47.34 रुपये प्रति किलो पड़ रहा है जबकि 675 डॉलर प्रति टन पर आई प्याज की कीमत 47.34 रुपये प्रति किलो पड़ रही है। सीमा शुल्क विभाग के सूत्रों का कहना है कि अभी तक महज 4000 टन ही प्याज न्हावा शेवा बंदरगाह पर आया है, जिसमें से एमएमटीसी के प्याज की हिस्सेदारी महज 290 टन की ही है।


बिचौलिये काट रहे हैं मलाई
दिल्ली के आजादपुर मंडी के प्याज कारोबारी राजकुमार के मुताबिक अभी यहां 2500 से 2600 रुपये प्रति मन यानी 62 रुपये प्रति किलो के भाव पर आयातित प्याज बिक रहा है। कारोबारियों का कहना है कि मुंबई से दिल्ली लाने में प्रति किलो भाड़ा पांच रुपये पड़ता है। ऐसे में 27 रुपये किलो पर आयातित प्याज की दिल्ली में कीमत 32 रुपये किलो पड़ेगी। यह 62 रुपये किलो इसलिए बिक रहा है क्योंकि वहीं से महंगी आपूर्ति आई है। थोक बाजार से 62 रुपये किलो खरीद कर भी खुदरा विक्रता भी 100 फीसदी के मुनाफे पर बेच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed