फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ongoing political crisis in Chhattisgarh, chief Minister Bhupesh Baghel came to Delhi on Friday and met Rahul Gandhi

राजनीति: मुख्यमंत्री बदलने से नहीं दूर होगी छत्तीसगढ़ की 'बीमारी', बघेल-देव में आगे भी जारी रहेगी खींचतान

Fri, 27 Aug 2021 05:12 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 27 Aug 2021 05:12 PM IST
सार

वरिष्ठ भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा, जिस प्रकार से राज्य में सियासी घटनाक्रम नजर आ रहा और प्रदेश में अस्थिरता की स्थिति दिख रही है इससे साफ समझ में आ रहा है कि ये कांग्रेस पार्टी के अंदर कुछ ठीक नहीं चल रहा है...

विज्ञापन
ongoing political crisis in Chhattisgarh, chief Minister Bhupesh Baghel came to Delhi on Friday and met Rahul Gandhi
भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के साथ राहुल गांधी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार पर चल रहे सियासी संकट के बीच राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को फिर दिल्ली आ गए और राहुल गांधी से मुलाक़ात की है। दिल्ली जाने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम बघेल ने कहा कि मुझे दिल्ली बुलाया गया है, इसलिए मैं जा रहा हूं। इधर, प्रदेश में मचे सियासी घमासान पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने अमर उजाला से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के भीतर सरकार बनने के बाद से ही वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन करें या न करें लेकिन बघेल और टीएस सिंह देव के गुटों के बीच खींचतान बनी रहेगी। दरार कम होने के बजाए बढ़ती ही जाएगी।

विज्ञापन


अमर उजाला से चर्चा करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा, कांग्रेस पार्टी के लोग भाजपा पर आरोप लगाते थे कि राज्य में ढाई साल का कोई भी फार्मूला नहीं है। भाजपा वाले लोग इसे हवा दे रहे हैं। लेकिन अब जिस प्रकार से राज्य में सियासी घटनाक्रम नजर आ रहा और प्रदेश में अस्थिरता की स्थिति दिख रही है इससे साफ समझ में आ रहा है कि ये कांग्रेस पार्टी के अंदर कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहां शुरू से ही ढाई साल के फॉर्मूले को लेकर खींचतान चल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछते हुए कहा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पूनिया ने हाल ही में कहा था कि पार्टी के अंदर 'ऑल इज वेल' है तो फिर सारे विधायकों को दिल्ली दौड़ने की क्या जरूरत है। आज सभी कांग्रेस नेताओं के बयान आ रहे हैं कि किसी भी विधायक को दिल्ली नहीं बुलाया गया है तो फिर विधायकों को दिल्ली जाने की जरूरत क्यों पड़ी रही है। इसका मतलब साफ है कि कांग्रेस पार्टी के भीतर कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिस प्रकार का राज्य में उठापटक दौर चल रहा है उससे प्रदेश का विकास पूरी तरह से रुक गया है। इसका पूरा खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि सीएम बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बीच आपसी खींचतान राज्य में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से जारी है। कोविड काल के दौरान कई बार ये देखने में आया है कि स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठकों में मंत्री को ही नहीं बुलाया जा रहा है या कई अहम बैठकों से मंत्री ही नदारद रहे रहे हैं। शुरू से ही इस सरकार में एकजुटता और तालमेल का अभाव नजर आ रहा है। इस सरकार में एक स्वर नहीं है। एक ही विषय पर एक मंत्री का बयान अलग होता है और दूसरे का बिल्कुल अलग होता हैं। कई बार विधानसभा में भी ये चर्चा का विषय बना है।

गौरतलब है कि 2018 में जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तो उस वक्त सीएम पद के लिए भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के नाम रेस में सबसे आगे थे। बाद में पार्टी ने भूपेश बघेल को सीएम बनाया लेकिन ऐसी खबरें आईं थीं कि ढाई-ढाई साल के सीएम के फार्मूले पर बात बनी है। जिसके तहत पहले ढाई साल भूपेश बघेल सीएम रहेंगे और अगले ढाई साल टीएस सिंह देव। भूपेश बघेल के बतौर सीएम कार्यकाल को ढाई साल पूरे हो चुके हैं।

वहीं राज्य में कुछ घटनाक्रम ऐसे हुए हैं कि भूपेश बघेल खेमे और टीएस सिंहदेव खेमे में तनातनी चल रही है। इसके बाद हाल ही में दोनों नेताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। हालांकि मुलाकात के बाद भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव, दोनों ने ही ढाई-ढाई साल सीएम वाले फॉर्मूले की बात से इंकार किया और कहा कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी, वह उसे निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed