फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One worker dead four injured after blast occurred at pharma company in Boisar Tarapur area in Palghar

Maharashtra: पालघर में फार्मा कंपनी में विस्फोट, एक मजदूर की मौत, चार घायल

Fri, 17 Feb 2023 03:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 17 Feb 2023 03:16 PM IST
सार

पालघर जिले के बोईसर-तारापुर इलाके में एक फार्मा कंपनी में विस्फोट हो गया, जिसके चलते एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। कंपनी में विस्फोट की जब घटना हुई, तब 49 कर्मचारी यहां मौजूद थे। 

विज्ञापन
One worker dead four injured after blast occurred at pharma company in Boisar Tarapur area in Palghar
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पालघर जिले के बोईसर-तारापुर इलाके में शुक्रवार की सुबह एक दवा कंपनी में विस्फोट हो गया, जिसके चलते एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कंपनी में विस्फोट की जब घटना हुई, तब 49 कर्मचारी यहां मौजूद थे। 

विज्ञापन

 
जिला आपदा प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि बोईसर में एक इकाई के रिएक्टर में सुबह करीब 10 बजे विस्फोट हुआ। उस समय परिसर में मौजूद लगभग 50 श्रमिकों में से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मी और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और विस्फोट के कारण लगी आग पर काबू पा लिया।

पालघर में बच्ची का अपहरण, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड की तलाश में जुटी पुलिस
पालघर जिले में पुलिस ने एक बच्ची का कथित तौर पर अपहरण करने वाले सिक्योरिटी  गार्ड का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि आरोपी राजेंद्र कुमार मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा में एक हाउसिंग सोसाइटी में काम करता था, जहां बच्ची (18 महीने) का परिवार रहता है।

कुमार अक्सर बच्ची के साथ खेलता था और नियमित रूप से उसे सोसाइटी परिसर से बाहर ले जाता था। उन्होंने बताया कि चौकीदार बुधवार को लड़की के साथ बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा, जिसके बाद उसके माता-पिता ने अचोले पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed