{"_id":"6099a6e87247616b02054f8d","slug":"one-thousand-railway-workers-are-getting-corona-infected-everyday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी: रेलवे के रोज एक हजार रेलकर्मी हो रहे संक्रमित, 1952 गंवा चुके हैं जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना महामारी: रेलवे के रोज एक हजार रेलकर्मी हो रहे संक्रमित, 1952 गंवा चुके हैं जान
Tue, 11 May 2021 03:04 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 11 May 2021 03:04 AM IST
सार
- रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष बोले- हम रखते हैं स्टाफ का ध्यान
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेल न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ी नियोक्ता है, जहां 13 लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में कोरोना महामारी से रेलवे भी अछूता नहीं है। प्रतिदिन लगभग एक हजार रेलकर्मी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। वहीं अब तक 1952 कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने कहा कि हम परिवहन के व्यवसाय में हैं, हमें लोगों और माल को लेकर आना-जाना होता है। ऐसे में रेलवे के हालात भी किसी राज्य से अलग नहीं हैं। रोजाना एक हजार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले वर्ष मार्च से लेकर अब तक 1952 रेल कर्मियों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि हम अपने स्टाफ का भी ध्यान रखते हैं। हमारे पास अपने अस्पताल हैं। हमने उनमें ऑक्सीजन प्लांट बनाए हैं। हमारे पास अपने स्टाफ व उनके परिवार के लिए चार हजार बेड हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वह जल्दी ठीक हों।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले रेल संघ ‘ऑल इंडिया रेलवे मेन फेडरेशन’ ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर कोरोना काल में जान गंवाने वाले रेलकर्मियों के लिए फ्रंटलाइन वर्करों की तर्ज पर 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी।
उन्होंने पत्र में लिखा था कि रेलकर्मी भी 50 लाख मुआवजे का हकदार हैं, न कि 25 लाख रूपये के जिसका भुगतान किया जाता है। फेडरेशन के अध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने कहा कि अब तक एक लाख से ज्यादा रेलकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 65 हजार स्वस्थ होकर काम पर लौट आए हैं।
राज्यों को 4700 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन पहुंचा चुका है रेलवे
कोविड काल में रेलवे ट्रैक पर सांसों को लेकर दौड़ती ऑक्सीजन एक्सप्रेस प्रतिदिन एक रिकार्ड बना रही है। 19 अप्रैल से अब तक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को 295 टैंकरों में लगभग 4700 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है। देश के विभिन्न राज्यों की मांग पर तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति के अपने अभियान के तहत ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने एक दिन में रिकॉर्ड 831 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की। अभी तक 121 ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई गई है।