{"_id":"5c07c7dabdec22417167535e","slug":"one-scientist-died-and-three-injured-hydrogen-cylinder-explosion-at-aerospace-lab-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू में आईआईएससी लैब में धमाका, एक वैज्ञानिक की मौत, 3 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू में आईआईएससी लैब में धमाका, एक वैज्ञानिक की मौत, 3 घायल
एजेंसी,बंगलूरू।
Updated Wed, 05 Dec 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
aerospace lab Bengaluru
कर्नाटक के बंगलूरू स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइसेज (आईआईएससी) की एयरो-डाइनामिक्स लैबोरेटरी में बुधवार को अचानक हुए विस्फोट में 32 वर्षीय एक टेक्नीशियन की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एक हाइड्रोजन सिलेंडर में विस्फोट की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एक प्राइवेट स्टार्टअप कंपनी के चार टेक्नीशियन लैब में कुछ एक्सपेरीमेंट कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2.20 बजे अचानक विस्फोट हो गया। इसमें टेक्नीशियन मनोज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मनोज मैसूरू का रहने वाला था।
विज्ञापन
घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। विस्फोट किस तरह का था, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि ऐसी आशंका जताई जा रही है कि विस्फोट हाइड्रोजन सिलेंडर में हुआ।
विज्ञापन