फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One Nation, One Ration Card scheme will be implemented by 1st 2020 June in whole country

एक जून से देश भर में लागू होगी 'एक देश, एक राशन कार्ड' योजना : रामविलास पासवान

Tue, 21 Jan 2020 06:01 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Jan 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
One Nation, One Ration Card scheme will be implemented by 1st 2020 June in whole country
राम विलास पासवान - फोटो : एएनआई

देश भर में एक जून 2020 से 'एक देश, एक राशन कार्ड' स्कीम लागू हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत उपभोक्ता एक ही राशन कार्ड का इस्तेमाल देश में कहीं भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हम एक जून से इस योजना को देशभर में लागू करेंगे। 

विज्ञापन
 


बता दें कि 2019 में 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' योजना को चार राज्य आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और गुजरात, महाराष्ट्र में लागू किया गया था। इस योजना के तहत कार्ड पोर्टेबिलिटी की सुविधा दी गई थी। केंद्रीय मंत्री पासवान ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा था कि इन राज्यों में योजना के सफल होने पर इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। माना जा रहा है कि इन चार राज्यों में  योजना सफल  होने के बाद ही यह कदम उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


देश के किसी भी राज्य में सब्सिडी वाले राशन से नहीं होना पड़ेगा वंचित
अब इस योजना के तहत देश के किसी भी राज्य का राशन कार्डधारक किसी अन्य राज्य में भी राशन की दुकानों से सस्ती कीमतों में चावल और गेहूं खरीद सकेगा। सरकार को उम्मीद है कि इससे ना केवल भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, बल्कि रोजगार या अन्य वजहों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले गरीबों को सब्सिडी वाले राशन से वंचित नहीं होना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed