{"_id":"65cd57b3d7fbe3fe52075e27","slug":"one-nation-one-election-ram-nath-kovind-committee-owaisi-meeting-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"One Nation One Election: कोविंद समिति के पास पहुंचे ओवैसी, सियासी और कानूनी दिग्गजों से परामर्श का दौर भी जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
One Nation One Election: कोविंद समिति के पास पहुंचे ओवैसी, सियासी और कानूनी दिग्गजों से परामर्श का दौर भी जारी
Thu, 15 Feb 2024 05:45 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 15 Feb 2024 05:45 AM IST
सार
हैदराबाद के लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित समिति से मुलाकात की। समिति इससे पहले भी कई राजनीतिक और कानूनी दिग्गजों से मुलाकात कर चुकी है।
विज्ञापन
'एक-देश एक-चुनाव' मुद्दे पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
विस्तार
वन नेशन वन इलेक्शन की संभावनाओं पर मंथन के लिए सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति गठित की है। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समिति से मुलाकात की। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद -उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व राष्ट्रपति के साथ व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने समिति के समक्ष देश में एक साथ चुनाव के मुद्दे पर अपनी पार्टी के विचार रखे।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली यह समिति लोक जन शक्ति पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात कर चुकी है। मुलाकात करने पहुंचे नेताओं में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के अध्यक्ष प्रिंस राज (समस्तीपुर से सांसद) शामिल थे। पार्टी प्रवक्ता संजय सर्राफ, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के महासचिव रामजी सिंह भी समिति से मिल चुके हैं।
समिति इससे पहले प्रख्यात न्यायविदों से भी मशविरा कर चुकी है। इनमें इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिलीप भोसले और दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन जैसी हस्तियां शामिल हैं।