फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One Nation One Election Former President Ram Nath Kovind Panel Meeting

One Nation One Election: पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली समिति में मंथन; राजनीतिक दलों के जवाब पर भी चर्चा

Sun, 17 Dec 2023 10:14 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 17 Dec 2023 10:14 PM IST
सार

क्या भारत में एक साथ तमाम चुनाव कराए जा सकते हैं? यह सवाल 'वन नेशन वन इलेक्शन' का है। इसका जवाब तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। सोमवार को समिति की बैठक है।

विज्ञापन
One Nation One Election Former President Ram Nath Kovind Panel Meeting
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में एक साथ चुनाव यानी 'वन नेशन वन इलेक्शन' की संभावनाओं को पहचानने और सरकार को सुझाव देने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक सोमवार को होगी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस समिति की अध्यक्षता कर रहे हैं। समिति सोमवार की बैठक में गठन के समय से अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेगी। इसके अलावा देश की राजनीतिक पार्टियों की तरफ से दिए गए जवाब पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक के पहले एजेंडा नहीं...
दरअसल, देश में एक साथ चुनाव कराने की संभावनाओं को तलाशने, जरूरी कानूनी बदलाव जैसे हालात का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता में इस हाई-लेवल कमेटी का गठन किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सोमवार को संभावित अनौपचारिक बैठक के पहले कोई लिखित एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन समझा जाता है कि बैठक के दौरान राजनीतिक दलों की तरफ से भेजी गई प्रतिक्रिया पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक के लिए राजनीतिक दलों से आम सहमति बनाने की अपील
खबरों के अनुसार, समिति की पहली बैठक में देश के तमाम राजनीतिक दलों से वन नेशन वन इलेक्शन के विचार पर राय मांगने का फैसला लिया गया था। समिति ने पार्टियों से उनके विचार आमंत्रित किए थे। हाल ही में समिति ने राजनीतिक पार्टियों को पत्र लिखकर बैठक के लिए आम सहमति वाली तारीख तय करने की अपील की थी। बाद में प्रतिक्रिया भेजने के लिए पार्टियों को दोबारा भी चिट्ठी भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधि आयोग से भी राय मांगी गई
समिति के गठन से जुड़ी खबरों के मुताबिक देश के छह राष्ट्रीय राजनीतिक दल, 33 राज्य स्तरीय पार्टियों और सात पंजीकृत लेकिन गैर मान्यता प्राप्त दलों से भी उनके सुझाव मांगे गए थे। समिति के गठन के बाद इसने विधि आयोग की राय भी सुनी है। बीते अक्तूबर में हुई बैठक में विधि आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने कुछ सदस्यों के साथ देश में एक साथ चुनाव कराने के रोडमैप पर चर्चा के लिए उच्चस्तरीय समिति से मुलाकात की थी। 


तीन महीने पहले बनाई गई समिति
माना जा रहा है कि वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर गठित कोविंद समिति किसी निष्कर्ष पर पहुंचने और सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपने से पहले व्यापक मंथन करेगी। समिति की पहली बैठक सितंबर में हुई थी। केंद्र सरकार ने लोकसभा, विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर विचार कर सिफारिशें देने के लिए करीब तीन महीने पहले दो सितंबर, 2023 को आठ सदस्यीय 'उच्च स्तरीय' समिति बनाने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed