फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   one nation one election committee public suggestion

एक राष्ट्र-एक चुनाव: कोविंद के नेतृत्व वाले पैनल ने जनता से मांगे सुझाव, राजनीतिक दलों से की ये अहम अपील

Sat, 06 Jan 2024 12:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 06 Jan 2024 12:35 PM IST
सार

एक सार्वजनिक बैठक में उच्च स्तरीय समिति ने बताया कि 15 जनवरी तक प्राप्त सुवाझों पर विचार किया जाएगा। जनता अपने सुझाव समिति की वेबसाइट  onoe.gov.in या फिर ईमेल  sc-hlc@gov.in के जरिए भेज सकती है।

विज्ञापन
one nation one election committee public suggestion
One Nation One Election - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नेतृत्व में एक राष्ट्र एक चुनाव पर पैनल ने देश में एकसाथ चुनाव कराने के लिए मौजूदा कानूनी प्रशासनिक ढांचे में उचित बदलाव करने के लिए जनता से सुझाव मांगा गया है। 
विज्ञापन


जनता से मांगा गया सुझाव
एक सार्वजनिक बैठक में उच्च स्तरीय समिति ने बताया कि 15 जनवरी तक प्राप्त सुवाझों पर विचार किया जाएगा। जनता अपने सुझाव समिति की वेबसाइट  onoe.gov.in या फिर ईमेल  sc-hlc@gov.in के जरिए भेज सकती है। पिछले साल सितंबर में गठन के बाद समिति की दो बैठक हो चुकी है। हाल ही में समिति ने अन्य राजनीतिक पार्टियों से भी सुझाव की मांग की थी।
विज्ञापन


समिति ने छह राष्ट्र पार्टियों, 33 रज्य की पार्टियों और सात पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त पार्टियों को चिट्ठी लिखी थी। एक साथ चुनाव कराने के लिए समिति ने विधि आयोग के विचार भी सुने। बता दें कि इस समिति क उद्देश्य संविधान के तहत लोकसभा, राज्य विधान सभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के लिए एक साथ चुनाव कराने के लिए जांच करना और सिफारिशें करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed