फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One more person arrested in Assam for 'defending' Pakistan in wake of Pahalgam attack

पहलगाम हमला: पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में असम से एक और शख्स गिरफ्तार, अब तक 37 लोगों पर कसा शिकंजा

Sat, 03 May 2025 12:21 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 03 May 2025 12:21 PM IST
सार

असम सरकार पाकिस्तान के पक्ष में बोलने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में असम के धुबरी जिला से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
One more person arrested in Assam for 'defending' Pakistan in wake of Pahalgam attack
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI

विस्तार

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान का कथित रूप से बचाव करने के आरोप में असम से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया, आरोपी असम के धुबरी जिले से गिरफ्तार किया गया है। असम सरकार पाकिस्तान के पक्ष में बोलने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने हिमंत ने बताया कि पाकिस्तान के बचाव करने में अब तक कुल 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में  पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों को मार दिया था।

विज्ञापन


सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत की धरती पर पाकिस्तान का बचाव करने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई पर का अपडेट। अब तक कुल 37 राष्ट्रद्रोहियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि धुबरी से गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान अमर अली के रूप में हुई है। इसके साथ ही कहा कि असम पुलिस इन सभी राष्ट्र विरोधियों से सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन


विपक्षी दल के विधायक भी गिरफ्तार
बता दें, कि अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम को भी गिरफ्तार किया गया है। विधायक पर आरोप है कि पहलगाम हमले में पाकिस्तान की मिलीभगत का कथित रूप से बचाव किया था। उन पर देशद्रोह के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम हमला: जांच के लिए 3डी मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल करेगी NIA, यह होती क्या है, कैसे शिकंजे में आएंगे आतंकी?

जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई समानता नहीं है। पाकिस्तान एक दुश्मन देश है। इसके साथ ही अगर जरूरत पड़ी तो गिरफ्तार लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed