{"_id":"5c4c3369bdec22739604483f","slug":"one-more-body-detected-by-navy-in-meghalaya-mine","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय: अवैध कोयला खदान से नौसेना को मिला एक और शव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय: अवैध कोयला खदान से नौसेना को मिला एक और शव
Sat, 26 Jan 2019 03:46 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Published by: यशवीर सिंह
Updated Sat, 26 Jan 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
- 280 फीट की गहराई से नौसेना को मिला एक और शव।
- अभी तक दो शव मिल चुके हैं।
- 13 दिसंबर से 15 मजदूर अवैध कोयला खदान में फंसे हुए हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
meghalaya mine
विस्तार
मेघालय की ईस्ट जयंतिया पहाड़ियों में स्थित अवैध कोयला खदान में 13 दिसंबर से 15 मजदूर फंसे हुए हैं। अब नौसेना को यहां एक और शव मिला है। ये शव शनिवार की सुबह 280 फीट की गहराई से मिला है।
Navy spokesperson: Indian Navy diving team finds second body 280ft inside the mine in Meghalaya. The first body was recovered yesterday. pic.twitter.com/AgwU5CNKre
— ANI (@ANI) January 26, 2019
बात दें 370 फीट गहरी अवैध खदान में नदी का पानी आ जाने के कारण 15 लोग 13 दिसंबर से फंसे हुए हैं। उन लोगों को निकालने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं। मजदूरों को बचाने के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है। इस जॉइंड रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय कर्मियों के अलावा, एनडीआरएफ, भारतीय नौसेना भी शामिल है। खदान से पानी निकालने के लिए हाई पावर पंपों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खदान में अधिक सल्फर होने के कारण शवों का अपघटन हो गया है। फॉरेंसिर एक्सपर्ट्स को डीएनए टेस्ट के लिए बुलाया गया है ताकि मजदूरों की पहचान हो सके।
ईस्ट जयंतिया जिले के डिप्टी कमीश्नर का कहना है, "भारतीय नैसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे खदान में 280 फीट की गहराई में एक और शव की खोज की गई है।"
बचाव दल में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि उसी खदान से एक और शव मिला है, जहां से आरओवी वाहन को 16 जनवरी को पहला शव मिला था। मजदूर खदान में अचानक पानी भर जाने के कारण फंस गए थे। इन्हें खदान में फंसे 32 दिन हो चुके हैं। नौसेना को खुदाई के दौरान इनके हेल्मेट, लकड़ी की गाड़ी आदि भी मिले हैं। बचाव दल सभी मजदूरों के शवों को निकालने की पूरी कोशिश कर रहा है।
गुरुवार को जिस मजदूर का शव निकाला गया था, उसकी पहचान पश्चिमी असम के चिरांग जिले के आमिर हुसैन के तौर पर हुई है। पुलिस ने शनिवार को हुसैन का शव उसके परिवार को सौंप दिया है।