फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One lakh rural women to be empowered in digital sector, to get 70 hours of training in next ten months

एक लाख ग्रामीण महिलाएं होंगी डिजिटल क्षेत्र में सशक्त, अगले दस महीनों में 70 घंटों का मिलेगा प्रशिक्षण

Tue, 03 Nov 2020 05:40 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 03 Nov 2020 05:40 AM IST
सार

  • महिलाओं को अगले दस महीनों में 70 घंटों का मिलेगा प्रशिक्षण
  • इसमें ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी, जिनकी कोविड-19 के चलते नौकरी प्रभावित हुई होगी 

विज्ञापन
One lakh rural women to be empowered in digital sector, to get 70 hours of training in next ten months
digital india

विस्तार

केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की एक लाख महिलाओं को डिजिटल क्षेत्र में सशक्त करने की योजना बनाई है। अगले दस महीनों में इन महिलाओं को डिजिटल साक्षरता, रोजगार से जोड़ने, नैनो इंटरप्रेन्योरशिप और संचार कौशल जैसे विषयों में 70 घंटे की ट्रेनिंग करवायी जाएगी। इसमें ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी, जिनकी कोविड-19 के चलते नौकरी प्रभावित हुई है।

विज्ञापन


केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक, वंचित महिलाओं को इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा। यह ट्रेनिंग माइक्रोसॉफ्ट करवाएगी। इसके लिए डिजिटल साक्षरता पर आधारित पाठ्यक्रम भी तैयार किया गया है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी का कहना है कि कोविड-19 के चलते भारत में डिजिटल परिवर्तन को गति मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में यह ट्रेनिंग बेहद कारगर होगी और इससे देश को अगले चरण में अनलॉक करने मेें मदद मिलेगी।
विज्ञापन


रोजगार से जोड़ने का बेहतर माध्यम
नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के सीईओ, एमडी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ई स्किल इंडिया और माइक्रोसॉफ्ट वंचित महिलाओं की अजीविका के अवसरों को बढ़ाने के लिए काम करेगा, जो तकनीकी कौशल व ज्ञान में अच्छा प्रदर्शन करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed