{"_id":"5e39b6140a6f0f5c8440eb4a","slug":"one-in-10-people-in-india-may-suffer-from-cancer-in-their-lifetime","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में 10 में से एक व्यक्ति को अपने जीवन में कैंसर होने की आशंका : डब्ल्यूएचओ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में 10 में से एक व्यक्ति को अपने जीवन में कैंसर होने की आशंका : डब्ल्यूएचओ
Wed, 05 Feb 2020 12:07 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई , नई दिल्ली
पीटीआई , नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट में 10 भारतीयों में से एक को अपने जीवनकाल में कैंसर होने और 15 में से एक की इस बीमारी से मौत होने की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार 2018 में भारत में कैंसर के 11.6 लाख नए मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विश्व कैंसर दिवस’ (मंगलवार) से पहले डब्ल्यूएचओ और उसके साथ काम करने वाली ‘इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (आईएआरसी) ने दो रिपोर्ट जारी की है। एक रिपोर्ट बीमारी पर वैश्विक एजेंडा तय करने पर आधारित है और दूसरी रिपोर्ट इसके अनुसंधान एवं रोकथाम पर केंद्रित है।
विज्ञापन
‘वर्ल्ड कैंसर रिपोर्ट’ के अनुसार भारत में 2018 में कैंसर के लगभग 11.6 लाख मामले सामने आए और कैंसर के कारण 7,84,800 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है, 10 भारतीयों में से एक व्यक्ति के अपने जीवनकाल में कैंसर की चपेट में आने और 15 भारतीयों में से एक के इसके कारण जान गंवाने की आशंका है।
विज्ञापन