{"_id":"5bb2f9f6867a557fed5ea1c5","slug":"one-and-a-half-year-old-child-died-after-he-fell-into-200-feet-borew","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के साबरकांठा में 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात के साबरकांठा में 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साबरकांठा
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
बोरवेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के साबरकांठा में 200 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई है। यह बच्चा सोमवार को खेलते समय गड्ढे में गिर गया था। उसे बचाने के लिए 12 घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस, एनडीआरएफ, अहमदाबाद फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी कोशिशे कीं लेकिन उनके हाथ असफलता लगी।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में बिहार के मुंगेर में 45 फीट गहरे बोरवेल में सना नाम की मासूम बच्ची गिर गई थी। हालांकि 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालने में सफलता मिल गई थी। इससे पहले तमिलनाडु के नागापट्टिम में 15 फीट गहरे बोरवेल में दो साल के दो बच्चे गिर गए थे। दोनों को दमकल विभाग के जवानों ने बचा लिया था।
विज्ञापन
नागापट्टिम का पूरा ऑपरेशन लगभग दो घंटे चला था। दोनों बच्चे खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गए थे। जिसके बाद फौरन दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। विभाग के जवान बिना वक्त गंवाए घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन