{"_id":"5f6a7b148ebc3e20397db581","slug":"one-accused-arrest-from-kerala-of-2008-bengaluru-serial-blasts-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच के हाथ लगी कामयाबी, बंगलूरू धमाके का आरोपी केरल से गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्राइम ब्रांच के हाथ लगी कामयाबी, बंगलूरू धमाके का आरोपी केरल से गिरफ्तार
Wed, 23 Sep 2020 04:01 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 23 Sep 2020 04:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Facebook
बंगलूरू सीरियल ब्लास्ट केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की आतंकवाद रोधी सेल ने मुख्य आरोपी को केरल से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त संदीप पाटिल ने मंगलवार को बताया, पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से शोएब को गिरफ्तार किया है, जिसकी बंगलूरू धमाकों में अहम भूमिका थी। वह तभी से फरार था। सोमवार को उसे त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
पाटिल ने बताया, शोएब के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। मामला 25 जुलाई, 2008 को बंगलूरू में हुए नौ धमाकों से जुड़ा है। धमाकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि आठ लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन