{"_id":"6677eea3ba116336f50a952a","slug":"oncology-ophthalmology-orthopaedic-and-joint-replacement-centres-will-open-at-delhi-army-hospital-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Army: सेना के जवानों के लिए खुशखबरी, आर्मी अस्पताल में जॉइंट रिप्लेसमेंट, आर्थोपेडिक समेत खुलेंगे नए सेंटर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Army: सेना के जवानों के लिए खुशखबरी, आर्मी अस्पताल में जॉइंट रिप्लेसमेंट, आर्थोपेडिक समेत खुलेंगे नए सेंटर
Sun, 23 Jun 2024 03:15 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:15 PM IST
सार
दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में हाल ही में एक त्वचा बैंक की सुविधा शुरू हुई है, जो एएफएमएस के भीतर स्थापित की जाने वाली अपनी तरह की पहली सुविधा है।
विज्ञापन
दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में शुरू की जाएंगे नए सेंटर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अत्याधुनिक आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) ने अपने बुनियादी ढांचे में विस्तार के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके तहत अगले एक या दो साल में आर्मी अस्पताल में ऑन्कोलॉजी, नेत्र विज्ञान और ऑर्थोपेडिक और जॉइंट रिप्लेसमेंट के लिए तीन नए चिकित्सा केंद्र खुलेंगे। शनिवार को आर्मी हॉस्पिटल के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अजित नीलकांतन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1200 बिस्तरों वाला यह अस्पताल एक 'क्वाटरनेरी' सुविधा है और इसमें मुख्य रूप से तृतीयक या समान स्तर के अस्पतालों से रेफर किए गए मरीजों का इलाज किया जाता है।
कैंसर के इलाज की भी मिलेगी सुविधा
कमांडेंट अजित नीलकांतन ने कहा, 'कोई भी अस्पताल तब तक प्रासंगिक नहीं रह सकता जब तक वह विस्तार न करे और नवीनतम प्रौद्योगिकी और सुविधाओं से लैस न रहे। यही वजह है कि हमने हाल ही में सभी नवीनतम सुविधाओं के साथ एक पूर्ण ऑन्कोलॉजी (कैंसर) केंद्र का निर्माण शुरू किया है, एक नेत्र विज्ञान (आंख) केंद्र का निर्माण किया जा रहा है और एक आर्थोपेडिक और जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर भी बनाया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि आने वाले एक से दो वर्षों में ये बनकर तैयार हो जाएंगे।'
हाल ही में खोला गया है त्वचा बैंक
दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में हाल ही में एक त्वचा बैंक की सुविधा शुरू हुई है, जो एएफएमएस के भीतर स्थापित की जाने वाली अपनी तरह की पहली सुविधा है। प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी विभाग में स्थापित स्किन बैंक का औपचारिक उद्घाटन 18 जून को डीजीएमएस (सेना) लेफ्टिनेंट जनरल अरिंदम चटर्जी ने किया था, लेकिन इसे पहला त्वचा दान 29 मई को ही मिल गया था। यह दानकर्ता महिला थी, जो एक सैन्यकर्मी की मां थीं और एएचआरआर में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा का शीर्ष संस्थान
दिल्ली में 256 एकड़ इलाके में फैला आर्मी अस्पताल सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) का शीर्ष चिकित्सा संस्थान है। लेफ्टिनेंट जनरल नीलकांतन ने बताया कि 'आर्मी अस्पताल में कुल मिलाकर हमारे पास स्पेशलिटीज और सुपर स्पेशलिटीज विभागों सहित 35 विभाग हैं। हमारे पास लगभग 300 डॉक्टर और 300 नर्सिंग अधिकारी हैं। साथ ही, हमारे पास बड़ी संख्या में आउटसोर्स पैरामेडिकल स्टाफ़ हैं, जिनकी संख्या लगभग 1,000 है। इनके अलावा 300 डिफेंस सिटिजन्स हैं।'