फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Once again threat to blow up more than 30 planes, security agencies in alert mode

Bomb Threat: एक बार फिर 30 से अधिक विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां

Sat, 26 Oct 2024 08:49 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 26 Oct 2024 08:49 PM IST
सार

बीते 13 दिन में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये 300 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि सभी धमकियां फर्जी पाई गईं हैं।

विज्ञापन
Once again threat to blow up more than 30 planes, security agencies in alert mode
हवाई जहाज - फोटो : एएनआई

विस्तार

देशभर में विमानों में बम होने की धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 30 से ज्यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। सुरक्षा प्रोटोकॉल के मुताबिक विमानों की जांच की गई। बताया जाता है कि 13 दिन में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये 300 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि सभी धमकियां फर्जी पाई गईं हैं। 
विज्ञापन


इंडिगो, एयर इंडिया और विस्तारा की उड़ानों को धमकी
शनिवार को इंडिगो, एयर इंडिया और विस्तारा की 11-11 उड़ानों को धमकियां मिलीं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि हमारी कई उड़ानों को शनिवार को सोशल मीडिया के जरिये धमकियां मिलीं। निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्क किया गया। साथ ही सुरक्षा प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया।
विज्ञापन


आईजीआई पर धमकी देने में युवक को पकड़ा
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की धमकी देने के मामले में पुलिस ने उत्तम नगर के युवक सौरभ उपाध्याय को पकड़ा। धमकी वाला ईमेल सौरभ की आईडी से भेजा गया था। पुलिस पूछताछ में सौरभ ने बताया कि टीवी पर धमकी वाली खबरें देखने के बाद उसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए  ईमेल किया था। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के 10 होटलों को भी मिली थी धमकी
गुजरात के राजकोट शहर में दस होटलों को शनिवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला। जो बाद में झूठी साबित हुई। पुलिस के मुताबिक ईमेल करीब 12.45 बजे आया जिसके बाद बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस ने इन होटलों की पूरी तरह से तलाशी ली। विशेष ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के पुलिस निरीक्षक एस.एम. जडेजा ने बताया कि धमकी देने वाले ने खुद कैन डेन बताते हुए कहा था कि उसने इन दस होटलों में बम लगाए है, जो कुछ घंटों में विस्फोट करेंगे। हालांकि करीब पांच घंटे की तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इनमें इंपीरियल पैलेस, सयाजी होटल, सीजंस होटल और होटल ग्रांड रीजेंसी, भाभा होटल सहित दस होटल शामिल थे। 


आईटी मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
बम धमकियों को लेकर फर्जी कॉल्स पर आईटी मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। वहीं मंत्रालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी मदद मांगी गई है। जानकारी के मुताबिक मंत्रालय ने इस मुद्दे को सुलझाने में मदद के लिए एक्स, मेटा और अन्य प्लेटफॉर्म से संपर्क किया है। फर्जी बम धमकियों के मामले में सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की तरफ से 'उचित परिश्रम' अनुपालन में विफलता के मामले में परिणामी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed