फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   on twitter some one asked a question to pm narendra modi here you know what he replied

ट्विटर पर दी गई मंदिर को पहचानने की चुनौती, प्रधानमंत्री मोदी के जवाब ने किया सबको हैरान

Sat, 16 Jan 2021 09:37 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 16 Jan 2021 09:37 AM IST
विज्ञापन
on twitter some one asked a question to pm narendra modi here you know what he replied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर एक ऐसी जगह जहां आप ट्रेंडिंग और नई जानकारियां हासिल करते हैं। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लोग काफी एक्टिव रहते हैं। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। ट्विटर पर उनके दो अकाउंट है, पहला प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम से और दूसरा खुद उनके नाम से।

विज्ञापन


शुक्रवार को एक यूजर ने एक मंदिर की फोटो डालकर लोगों को उसे पहचानने की चुनौती दी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर ही इसका जवाब देकर लोगों को हैरान कर दिया। इसमें दिलचस्प बात यह है कि तीन साल पहले खुद प्रधानमंत्री मोदी ने इस फोटो को शेयर किया था।
विज्ञापन


लॉस्ट टेंपल्स नाम के एक ट्विटर अकाउंट ने एक फोटो शेयर की, जिसमें गंगा नदी के घाट के किनारे मंदिर दिख रहा है और गंगा आरती की जा रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शख्स ने अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन के संबंधित शहर के बारे में लिखे गए शब्दों का जिक्र करते हुए लिखा कि इतिहास से भी पुराना, परंपराओं से पुराना, लेजेंड से पुराना, क्या आप इस शहर को पहचान सकते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब देते हुए लिखा कि मैं निश्चित तौर पर इसे पहचान सकता हूं। मुझे याद है कि कुछ साल पहले मैंने इस तस्वीर को शेयर किया था। उन्होंने आगे कहा कि ये काशी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर है।




साल 2017 में प्रधानमंत्री मोदी ने ये तस्वीर शेयर की थीं। प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट को कुछ मिनटों में ही हजारों लाइक्स मिल गए और उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed