फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   on tripura win Shivraj Singh Chouhan said This is an extraordinary event in political history

पूर्वोत्तर राज्यों में मिली जीत को शिवराज ने बताया- राजनीतिक इतिहास की असाधारण घटना

Sun, 04 Mar 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Mar 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
on tripura win Shivraj Singh Chouhan said This is an extraordinary event in political history
शिवराज सिंह चौहान

पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में जहां पहली बार ना केवल भाजपा का खाता खुला है बल्कि वह राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर भी उभरी है। इसके अलावा मेघालय और नगालैंड में भी भाजपा की स्थिति पहले से मजबूत हुई है। इस जीत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि अगर मैं कुछ दिनों पहले कहता कि त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनाने वाली है तो कोई इसपर विश्वास नहीं करता। हमें भी कुछ दिनों पहले यह संदेह था कि हम सरकार बना पाएंगे या नहीं क्योंकि वहां लंबे अरसे से लेफ्ट सरकार थी। यह राजनीतिक इतिहास में असाधारण घटना है।

विज्ञापन


जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि पूर्वोत्तर के लोगों ने विपक्षी दलों के फैलाए भ्रम, डर और झूठ का जवाब वोट से दिया है। पूर्वोत्तर के लोगों ने जो प्यार और भरोसा दिया है, उसे वह ब्याज समेत लौटाएंगे। उन्होंने पिछले छह महीनों में मारे गए दो दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘शहीद’ कहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले चार साल में पूर्वोत्तर के लोगों की उपेक्षा की भावना को दूर किया है। त्रिपुरा और नगालैंड की जीत उसी का नतीजा है।
विज्ञापन


त्रिपुरा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पार्टी के लिए प्रचार किया था। जीत मिलने के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार के बेहतर काम और पूर्वोत्तर के विकास पर ध्यान के कारण इन राज्यों में लोगों का भाजपा पर भरोसा बढ़ा। लोगों ने समर्थन दिया। साथ ही दावा किया कि जीत का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। लोगों को भाजपा की नीतियों पर पूरा विश्वास है। वे जानते हैं कि भाजपा ही ईमानदारी से उनके कल्याण व विकास का ख्याल रख सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी पूर्वोत्तर के नतीजों के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले सात दशक के राजनीतिक सफर में शिखर से शून्य पर पहुंच गई है। उन्होंने राहुल गांधी की इटली यात्रा पर चुटकी लेटे हुए कहा था कि मुझे व्हाट्सऐप आया है कि इटली में चुनाव हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed