फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On Savarkar row, Nitin Gadkari says, ‘We should thank Rahul Gandhi as…’

'हम राहुल गांधी के आभारी हैं कि...': सावरकर गौरव यात्रा में ऐसा क्यों बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी? जानें

Wed, 05 Apr 2023 09:03 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 05 Apr 2023 09:03 AM IST
सार

गडकरी ने कहा, 'सावरकर को घर-घर ले जाने का मौका मिला है। इसके लिए हम राहुल गांधी के आभारी हैं कि उन्होंने हमें सच्चाई और सावरकर को घर-घर पहुंचाने का मौका दिया। राहुल गांधी को ये जारी रखना चाहिए।'
 

विज्ञापन
On Savarkar row, Nitin Gadkari says, ‘We should thank Rahul Gandhi as…’
नितिन गडकरी और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमेशा अपने बयानों और बेबाक बोल से चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए बयान दिया है। नितिन गडकरी ने राहुल गांधी को शुक्रिया कहने के लिए कहा। वीर सावरकार पर की गई टिप्पणियों को लेकर कहा कि हम राहुल गांधी के आभारी हैं, कि उन्होंने हमें वीर सावरकर को घर-घर पहुंचाने का मौका दिया। 
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने क्या कहा? 
राहुल गांधी के सावरकर को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा और शिवसेना मिलकर महाराष्ट्र के हर जिले में वीर सावरकर गौरव यात्रा (Veer Savarkar Gaurav Yatra) निकाल रहे हैं। इस यात्रा के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार (4 अप्रैल) को नागपुर में थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर का अपमान किया, लेकिन इस अपमान से सावरकर का कद छोटा नहीं हुआ है। गडकरी ने कहा, 'सावरकर को घर-घर ले जाने का मौका मिला है। इसके लिए हम राहुल गांधी के आभारी हैं कि उन्होंने हमें सच्चाई और सावरकर को घर-घर पहुंचाने का मौका दिया। राहुल गांधी को ये जारी रखना चाहिए।'
विज्ञापन


राहुल ने अपनी दादी, दादा की कही गई बातों को नहीं पढ़ा 
राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए, नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने यह नहीं पढ़ा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी, दादा फिरोज गांधी ने सावरकर के बारे में क्या कहा। गडकरी ने कहा, 'यह सावरकर थे जिन्होंने दिखाया कि हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है। उन्होंने जाति की बाधाओं को तोड़ दिया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम बोले- राहुल के लिए एसी लगवा देंगे 
इस दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी कहते हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे, वह सावरकर नहीं हैं। आप न तो सावरकर हो सकते हैं और न गांधी। सावरकर बनने के लिए कुर्बानी देनी पड़ती है। अंडमान जेल में उन्हें हमारे शौचालय जितने बड़े कमरे में ही रखा गया था। पूरा अंधेरा था। वे वहीं अपने नित्य कर्म भी करने को मजबूर थे। राहुल गांधी, एक रात के लिए उस कमरे में रहने की कोशिश करो। हम आपके लिए एसी लगवा देंगे, लेकिन आप नहीं रह पाएंगे।'




दो अप्रैल से महाराष्ट्र से शुरू हुई ये यात्रा
महाराष्ट्र में रविवार (दो अप्रैल) को अपने गृह नगर ठाणे से सीएम एकनाथ शिंदे ने "वीर सावरकर गौरव यात्रा" की शुरुआत की थी। इस यात्रा का एलान भाजपा और शिवसेना ने पिछले महीने किया था, जब राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने वीर सावरकर को लेकर विवादित टिप्पणियां की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed