फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On posters put up in Dadar demanding MNS chief Raj Thackeray and Uddhav Thackeray to unite

महाराष्ट्र: मुंबई में पोस्टर वॉर शुरू, कहा- राजनीति में हो गई है काफी गंदगी, साथ आ जाइए उद्धव और राज ठाकरे

Mon, 03 Jul 2023 10:10 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 03 Jul 2023 10:10 AM IST
सार

मुंबई के दाद स्थित शिवसेना भवन के पास महाराष्ट्र नवनिर्माण शेना नेता लक्ष्मण पाटिल ने यह पोस्टर लगाया है। वहीं, उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने पोस्टर को लेकर कहा कि हमें पता है महाराष्ट्र के लोग हमारे साथ हैं।

विज्ञापन
On posters put up in Dadar demanding MNS chief Raj Thackeray and Uddhav Thackeray to unite
मुंबई में पोस्टर वॉर - फोटो : social media

विस्तार

एनसीपी के नेता अजित पवार के बगावती तेवरों से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। लोकसभा चुनाव से पहले इतने बड़े राजनीतिक घटनाक्रम ने विपक्षी दलों के नेताओं को भी अंदर तक हिला दिया है। इस बीच, मुंबई में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। दरअसल, यहां की सड़कों पर अलग-अलग पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें बालासाहेब ठाकरे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के कंधे पर हाथ रखे हुए दिख रहे हैं। वहीं, पोस्टर में दोनों नेताओं को साथ आने की सलाह दी गई है। कहा गया है कि महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत गंदगी हो गई है। अब तो दोनों साथ में आ जाओ। पूरा महाराष्ट्र आपकी राह देख रहा है।

विज्ञापन

बता दें, मुंबई के दाद स्थित शिवसेना भवन के पास महाराष्ट्र नवनिर्माण शेना नेता लक्ष्मण पाटिल ने यह पोस्टर लगाया है। वहीं, उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने पोस्टर को लेकर कहा कि हमें पता है महाराष्ट्र के लोग हमारे साथ हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है, 2 जून यानी रविवार को शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने उन्हें धोखा देकर भाजपा-शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया था। बाद में उन्होंने उप- मुख्यमंत्री की शपथ ली। अब अजित पवार के गुट ने पांच जुलाई को मुंबई में एक बैठक बुलाई है। इसमें महाराष्ट्र एनसीपी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। साथ ही शरद पवार गुट के नेताओं को भी न्योता भेजा गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक के जरिए अजित पवार शक्ति प्रदर्शन करेंगे और इस बैठक से साफ हो जाएगा कि एनसीपी का कौन सा नेता किस गुट के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत ने पोस्टर पर कहा कि महाराष्ट्र के लोग हमारे साथ हैं और वे हमेशा हमारे साथ रहेंगे। लोग हमारा समर्थन करने जा रहे हैं। वहीं, उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को तोड़ रही है, लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। महाराष्ट्र में हम एकजुट होकर लड़ेंगे।

राउत ने आगे कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि पीएम मोदी ने कहा था कि एनसीपी के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और अब उन नेताओं ने राजभवन में शपथ ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed