{"_id":"60397c188ab2b8551d7cc0a8","slug":"on-pm-modis-privatized-speech-rahul-again-tightened-the-tone-of-hum-do-do-hamare-do-at-the-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के निजीकरण वाले संबोधन पर राहुल ने केंद्र पर फिर कसा ‘हम दोे हमारे दो' का तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी के निजीकरण वाले संबोधन पर राहुल ने केंद्र पर फिर कसा ‘हम दोे हमारे दो' का तंज
Sat, 27 Feb 2021 04:24 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 27 Feb 2021 04:24 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजीकरण को लेकर एक वेबिनार में दिए भाषण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हम दो हमारे दो का तंज कसा है। राहुल ने ट्विटर पर नरेंद्र मोदी के संबोधन की खबर को पोस्ट कर लिखा, सिर्फ ‘हमारे दो’ का कल्याण, ‘हम दो’ उनके, पीएसयू उनके, विकास भी सिर्फ उनका, जन का क्या?
विज्ञापन
राहुल गांधी केंद्र पर ‘करोड़पतियों की सरकार’ होने का आरोप लगाते हुए ‘हम दो हमारे दो’ नारे का तंज के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे पहले 24 फरवरी को जब दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया तब भी राहुल ने ‘हम दो हमारे दो’ का तंज कसते हुए कहा था, सुंदर है, आखिर सच खुद सामने आया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अडाणी एंड व रिलायंस एंड।
विज्ञापन
राहुल अच्छे इनसान वह पूरे देश को एक नजर से देखते: राबर्ट वाड्रा
उत्तर दक्षिण वाले बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बचाव में उनके बहनोई रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, राहुल गांधी एक अच्छे इनसान हैं, वह किसी तरह का भेदभाव नहीं करते और पूरे देश को एक नजर से देखते हैं।
विज्ञापन
उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। वाड्रा ने कहा, राहुल ने किसी को ठेस पहुंचाने के लिए कुछ भी नहीं। राहुल यूपी, अमेठी, गुजरात सभी जगह के लोगों से प्रेम करते हैं। इसके अलावा वाड्रा ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर ब्रिटिश कोर्ट के फैसले का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा, देश में कानून अपना काम कर रहा है और इस बात की उन्हें बेहद खुशी है।