फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   on ordinance factory rahul gandhi take a dig on PM modi and asked Don't you feel ashamed

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को लेकर राहुल का पीएम पर निशाना, पूछा- क्या आपको बिलकुल शर्म नहीं आती

Mon, 04 Mar 2019 09:46 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 04 Mar 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
on ordinance factory rahul gandhi take a dig on PM modi and asked Don't you feel ashamed
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राहुल गांधी के गढ़ अमेठी के कोरवा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की यूनिट का उद्घाटन किया। इस फैक्ट्री में सेना के लिए अत्याधुनिक एके-203 राइफलों का निर्माण किया जाएगा। यह एके-47 की तीसरी पीढ़ी की असाल्ट राइफल है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने उद्घाटन के दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अब अमेठी की पहचान किसी नेता या परिवार के नाम से नहीं बल्कि यहां के कारखाने से होगी। इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए उन्हें झूठा बताया है और पूछा है कि क्या आपको शर्म नहीं आती है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'प्रधानमंत्री जी, अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास 2010 में मैंने खुद किया था। पिछले कई सालों से वहां छोटे हथियारों का उत्पादन चल रहा है। कल आप अमेठी गए और अपनी आदत से मजबूर होकर आपने फिर झूठ बोला। क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती?'
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरवा की जनसभा में विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन (कांग्रेस) लोगों ने देश की सुरक्षा की परवाह नहीं की। इन लोगों ने ही सेना के जवानों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं खरीदे। इन लोगों ने ही तोप के लिए सेना को इंतजार करवाया और अब राफेल विमान का सौदा न हो इसके लिए झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। राफेल विमान से देश की सेना की ताकत बढ़ेगी, लेकिन कमीशन न मिल पाने से नाराज कांगेस के लोग ये सौदा नहीं होने देना चाहते।


क्या है एके-203 राइफल की खासियत

फैक्टरी सूत्रों की मानें तो यह एके-47 असॉल्ट राइफल की तीसरी पीढ़ी का हथियार है। एके-47 की तरह यह राइफल भी एक मिनट में 600 राउंड फायर करेगी लेकिन इसकी मारक क्षमता 350 मीटर के बजाय 500 मीटर होगी। चीन समेत 30 देशों में बन रही इस राइफल की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों में होती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed