{"_id":"5c347f44bdec22570921134f","slug":"on-january-11-the-will-be-issued-to-the-railway-recruitment-board-group-d-2018-answer-key","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जनवरी को जारी होगी रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी 2018 की उत्तर कुंजी","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
11 जनवरी को जारी होगी रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी 2018 की उत्तर कुंजी
Tue, 08 Jan 2019 04:15 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 08 Jan 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी परीक्षा 2018 सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2018 के लिए लगभग 1.90 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए थे। इसका रिजल्ट जनवरी 2019 में ही आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2018 इस शुक्रवार 11 जनवरी 2019 को जारी की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट और उत्तर कुंजी संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों जैसे आरआरबी मुंबई, आरआरबी इलाहाबाद, आरआरबी बैंगलोर, आदि पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को बता दें कि उत्तर कुंजी जारी करने की तारीख के बारे में जानकारी को व्यक्तिगत रूप से सत्यापित नहीं किया गया है। हालांकि, आईई ने आरआरबी के निदेशक अंगराज मोहन को सूचित किया कि उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
इस तरह देख सकते हैं उत्तर कुंजी
उम्मीदवार आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X