{"_id":"5bed4167bdec22699804776d","slug":"on-corruption-charges-case-filed-against-district-judge-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के आरोप में जिला न्यायाधीश गिरफ्तार, 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भ्रष्टाचार के आरोप में जिला न्यायाधीश गिरफ्तार, 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे
भाषा, हैदराबाद
Updated Thu, 15 Nov 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी एक जिला न्यायाधीश को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तेलंगाना के भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने उनके खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मामल दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसीबी के एक शीर्ष अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रांगा रेड्डी जिला अदालत के 14वें अतिरिक्त जिला न्यायाधीश वैद्य वारा प्रसाद को एसीबी न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 28 नवम्बर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें चंचलगुडा के केन्द्रीय कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हैदराबाद स्थित तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों के लिए उच्च न्यायालय को इय न्यायाधीश के खिलाफ शिकायत याचिका मिली थी कि उन्होंने कथित रूप से अकूत संपत्ति एकत्र कर रखी है। इन आरोपों के प्रारंभिक सत्यापन के बाद अदालत ने भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो को उनके खिलाफ आगे कार्यवाही करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन