फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On China issue, the Defense Minister Rajnath Singh said that India's pride will not decrease

चीन मुद्दे पर रक्षा मंत्री की ड्रैगन को दो टूक, कहा- नहीं घटने देंगे भारत का गौरव

Sun, 31 May 2020 06:55 AM IST
श्रीधर मिश्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 31 May 2020 06:55 AM IST
विज्ञापन
On China issue, the Defense Minister Rajnath Singh said that India's pride will not decrease
फाइल फोटो - फोटो : PTI

चीन और भारतीय सैनिकों में करीब एक महीने से लद्दाख में एलएसी पर तनावपूर्ण गतिरोध जारी है। इस तनाव के बीच शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत का गौरव किसी भी स्थिति में कम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि लद्दाख स्टैंडऑफ को सैन्य और राजनयिक स्तरों पर द्विपक्षीय वार्ता के जरिये हल करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से दोनों देशों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने के प्रस्ताव पर रक्षा मंत्री ने कहा, "इस बारे में मेरी अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क टी. एस्पर से बात हुई है। फोन पर शुक्रवार को बातचीत के दौरान मैंने उन्हें बता दिया कि भारत और चीन के बीच समस्याओं को राजनयिक और सैन्य स्तर पर वार्ताओं के जरिये सुलझाने वाला तंत्र पहले से ही मौजूद है।" बता दें कि बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से प्रस्ताव दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार को ही विदेश मंत्रालय ने इसे अपरोक्ष तरीके से ठुकरा दिया था। लेकिन इस मुद्दे पर भारतीय स्थिति स्पष्ट करने वाले राजनाथ सिंह पहले केंद्रीय मंत्री हैं।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा, "मैं देश को ये भरोसा दिलाना चाहता हूं कि किसी भी स्थिति में देश के गौरव और सम्मान की रक्षा की जाएगी। हमारी पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते रखने की नीति स्पष्ट है। ये कोई नई बात नहीं है। हम लंबे समय से इसका पालन कर रहे हैं। चीन के साथ कई बार मसले हो जाते हैं। ये पहले भी होते रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 के डोकलाम गतिरोध पर भी बोले

राजनाथ सिंह ने 2017 में चीन के साथ सिक्किम के डोकलाम में हुए 70 दिन लंबे गतिरोध पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हालात तब बेहद तनावपूर्ण दिख रहे थे, लेकिन हम पीछे नहीं हटे। आखिरकार हम उस स्थिति को हल करने में सफल रहे। उन्होंने कहा, "चीन ने कहा है कि वह पूर्वी लद्दाख में सीमा मुद्दे को राजनयिक वार्ता के जरिये हल करना चाहता है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर दोनों पक्षों के भिन्न विचारों के चलते अतिक्रमण हो जाता है। भारत यह सुनिश्चित करने का प्रयास करता रहा है कि तनाव नहीं बढ़ना चाहिए।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed