फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   on BJP's foundation day JP Nadda appealed party workers to give up one time meal in a day

भाजपा के स्थापना दिवस पर बोले जे पी नड्डा, दिन में एक समय के भोजन का त्याग करें पार्टी कार्यकर्ता

Mon, 06 Apr 2020 01:47 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 06 Apr 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
on BJP's foundation day JP Nadda appealed party workers to give up one time meal in a day
जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई

भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज भाजपा के स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस अवसर पर दिन में एक समय का भोजन न करें। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों के प्रति सहानूभुति व्यक्त करने के लिए जे पी नड्डा ने भोजन का त्याग करने की अपील की है। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को नड्डा ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से इसे पालन करने की अपील भी की।

विज्ञापन


इससे पहले पीएम मोदी ने शुक्रवार को इस मौके पर एक ट्वीट भी किया, जहां उन्होंने कहा, "भाजपा का 40वां स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश COVID-19 से लड़ रहा है। मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के दिशानिर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जरूरतमंदों की मदद करें। एकजुट होकर भारत को COVID-19 से मुक्त करें।"
विज्ञापन


नड्डा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस मौके पर जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट मुहैया कराएं। इसके साथ घर में बने मास्क वितरित करें और आपात सेवाओं में तैनात कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए लोगों से हस्ताक्षर कराएं। नड्डा ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को सामाजिक दूरी का पालन करने की भी हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जे पी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘ पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी भाजपा कार्यकर्ता एक समय के भोजन का त्याग करें। इसके साथ लॉकडाउन के दौरान मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त करें। वहीं, पार्टी के देशव्यापी महाभियान ‘फीड द नीडी’ (जरूरतमंद को भोजन कराएं) के तहत खाद्य सामग्री के पैकेट का जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया जाए।’’


उन्होंने कहा, ‘‘अगले एक सप्ताह तक ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे बूथ के हर व्यक्ति को घर पर बने दो फेस मास्क दिए जा सकें। फेस मास्क बनाने और बांटने के वीडियो #WearFaceCoverStaySafe के माध्यम से हमें सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक प्रचारित करना चाहिए। ताकि, लोग इसके फायदे और इस्तेमाल के प्रति जागरुक बनें।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed