{"_id":"660295e923ee2abe690a5812","slug":"on-bjp-mp-varun-gandhi-not-getting-a-lok-sabha-ticket-from-bjp-congress-leader-adhir-ranjan-chowdhury-reacts-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elections: अधीर रंजन ने बताया BJP ने क्यों नहीं दिया वरुण गांधी को टिकट; कांग्रेस में शामिल होने का दिया न्योत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Elections: अधीर रंजन ने बताया BJP ने क्यों नहीं दिया वरुण गांधी को टिकट; कांग्रेस में शामिल होने का दिया न्योत
Tue, 26 Mar 2024 03:05 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 26 Mar 2024 03:05 PM IST
सार
भाजपा ने रविवार को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। पांचवीं सूची में सबसे चौंकाने वाला निर्णय वरुण गांधी का पीलीभीत से टिकट काटना था। बता दें कि पीलीभीत लोकसभा सीट पिछले चार चुनावों से भाजपा के कब्जे में है।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा ने सांसद वरुण गांधी को टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह जितिन प्रसाद को पीलीभीत का उम्मीदवार बनाया है। पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है।
बहरामपुर निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "उन्हें (वरुण गांधी) यहां आना चाहिए। हमें बहुत खुशी होगी। वह एक पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। उनकी एक साफ-सुथरी छवि है। गांधी परिवार से ताल्लुक रखने के कारण भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। मुझे लगता है कि उन्हें कांग्रेस में शामिल होना चाहिए।"
भाजपा ने रविवार को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। पांचवीं सूची में सबसे चौंकाने वाला निर्णय वरुण गांधी का पीलीभीत से टिकट काटना था। बता दें कि पीलीभीत लोकसभा सीट पिछले चार चुनावों से भाजपा के कब्जे में है। मौजूदा समय में वरुण गांधी इस सीट से सांसद हैं। लंबे समय से अपने बयानों को लेकर चर्चा में है। पीलीभीत से टिकट कटने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वरुण गांधी कांग्रेस का 'हाथ' पकड़ेंगे?
कांग्रेस में शामिल होने की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वरुण गांधी कांग्रेस में जा सकते हैं, कांग्रेस उन्हें अमेठी या फिर रायबरेली सीट से उम्मीदवार बना सकती है। बता दें कि कांग्रेस ने अभी इन दोनों सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। हालांकि भाजपा से टिकट कटने के बाद सांसद वरुण गांधी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर है कि वरुण गांधी काफी समय से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। ऐसी भी संभावना है कि वो पीलीभीत सीट से ही निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं।

#WATCH | Murshidabad, West Bengal: On BJP MP Varun Gandhi not getting a Lok Sabha ticket from BJP, Congress candidate from Berhampore constituency Adhir Ranjan Chowdhury says, "He should come here. We would be happy. He is an educated man. He has a clean image. BJP denied him a… pic.twitter.com/2RifTmMMdz
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 26, 2024