{"_id":"5a5c4b894f1c1b6e268b4717","slug":"on-army-day-general-bipin-rawat-targeted-pakistan-on-border-infiltration","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी डे पर बिपिन रावत ने पाकिस्तान को चेताया- हमें मजबूर किया तो मजबूत कार्रवाई करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आर्मी डे पर बिपिन रावत ने पाकिस्तान को चेताया- हमें मजबूर किया तो मजबूत कार्रवाई करेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना के 70वें आर्मी डे पर जनरल बिपिन रावत ने दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने इशारों में पाकिस्तान को चेताया और कहा कि अगर हमें मजबूर किया गया तो मजबूत कार्रवाई करने में हम पीछे नहीं हटेंगे। रावत ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन किया जा रहा है और ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Ceasefire violations by Pakistan happen frequently, to which we respond effectively. We will take even stronger steps against our enemies if we are compelled to do so: General Bipin Rawat #ArmyDay pic.twitter.com/YGSFKMbieY
— ANI (@ANI) January 15, 2018विज्ञापन
रावत ने कहा कि घुसपैठियों को भारत में घुसने के लिए पाकिस्तान की ओर से मदद मिलती है, इसलिए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती से निपटने को तैयार है और जरूरत पढ़ी तो हर संभव कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
रावत ने कहा कि आधुनिकता पर जोर दिया जा रहा है, इसलिए कई चरणों में सेना को आधुनिक करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। लड़ाई की क्षमता में बढ़ावा से लेकर हवाई निगरानी भी बढ़ाई जा रही है। इससे पहले भारतीय सेना दिवस के मौके पर सेना के थल सेना अध्यक्ष बिपिन रावत, नौसेना अध्यक्ष सुनील लांबा और वायुसेना वीएम धनौआ ने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानें क्यों मनाया जाता है आर्मी डे
आर्मी डे मनाने की परंपरा साल 1949 में सेना के पहले कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा के सम्मान में शुरू की गई थी। तब से हर साल सेना के सभी कमांड हेडक्वार्टर देश की राजधानी दिल्ली में आर्मी परेड सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इस मौके पर आयोजित होने वाली परेड का मकसद दुनिया को अपनी ताकत से रुबरु करवाना और साथ ही युवाओं को प्रेरित करना होता है।