फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On advice of Union Cabinet, President of India has signed order of dissolving the 16th Lok Sabha

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 16वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए

Sat, 25 May 2019 02:11 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 25 May 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
On advice of Union Cabinet, President of India has signed order of dissolving the 16th Lok Sabha
रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकसभा भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर ऐसा किया है। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने 2019 लोकसभा में जीतने वाले उम्मीदवारों की सूची राष्ट्रपति को सौंपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया था। राष्ट्रपति ने सभी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का आग्रह किया था। 


इससे पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की गई थी। गौरतलब है कि 16वीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है। 

17वीं लोकसभा का गठन 3 जून से पहले किया जाना है और नए सदन के गठन की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी, क्योंकि चुनाव आयुक्त ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची सौंप दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed